दुनिया

ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर फिर हुआ हमला, भारत ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, यूटा के स्पैनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हमला किया गया है। इस्कॉन के अनुसार, रात के समय मंदिर की इमारत और आस-पास की संपत्ति पर 20 से 30 गोलियां चलाई गईं।

Image

अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर फिर हुआ हमला

Photo : ANI

ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, यूटा के स्पैनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हमला किया गया है। हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं जिसके कारण मंदिर को काफी क्षति हुई है। इस्कॉन के अनुसार, रात के समय मंदिर की इमारत और आस-पास की संपत्ति पर 20 से 30 गोलियां चलाई गईं, जबकि भक्त और मेहमान अंदर थे। इस घटना के परिणामस्वरूप हजारों डॉलर का नुकसान हुआ।

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर

भारत ने की हमले की निंदा

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में, इसने कहा कि हम स्पैनिश फोर्क, यूटा में इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। वाणिज्य दूतावास सभी भक्तों और समुदाय को पूर्ण समर्थन देता है और स्थानीय अधिकारियों से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब 9 मार्च को कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के हिंदू मंदिर को लॉस एंजिल्स में तथाकथित 'खालिस्तानी जनमत संग्रह' से कुछ ही दिन पहले अपवित्र पाया गया था।

अमेरिका में कई बार हो चुके है मंदिरों पर हमले

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए BAPS के आधिकारिक पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 9 मार्च को हुई अपवित्रता का विवरण साझा किया और समुदाय के लचीलेपन पर जोर दिया। BAPS पब्लिक अफेयर्स ने लिखा कि एक और मंदिर अपवित्रता के सामने, इस बार चिनो हिल्स, CA में, हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ डटकर खड़ा है। हमारी साझा मानवता और आस्था यह सुनिश्चित करेगी कि शांति और करुणा बनी रहे। पिछले वर्ष, 25 सितम्बर की रात को भी कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी। यह घटना न्यूयॉर्क में BAPS मंदिर पर हुए इसी प्रकार के हमले के ठीक बाद हुई थी। उन हमलों के दौरान हिंदुओं वापस जाओ जैसे संदेश लिखे पाए गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article