दुनिया

ईरानी सेना के नए चीफ अमीर हातामी की धमकी, 'अमेरिका को देंगे करारा जवाब, हम खुशी के लिए लड़ेंगे'

अमीर हातामी को हाल ही में ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बीच, इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने ड्रोन हमले की मदद से ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया है।

Image

ईरान के नए आर्मी चीफ अमीर हातामी

Photo : AP

Iran New Army Chief Threatens US: अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमले किए थे। अब ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने अमेरिका को 'करारा जवाब' देने की चेतावनी दी है। ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल अमीर हातामी ने कहा, हमने कई बार अमेरिका का सामना किया है। जब भी उन्होंने हम पर हमला करने की कोशिश की है, उन्हें कड़ा जवाब मिला है। उन्होंने आगे कहा, हम लड़ेंगे, हम खुशी के लिए लड़ेंगे। हमारे कई सैनिक शहीद हुए हैं, लेकिन हम पूरी ताकत और साहस के साथ लड़ेंगे। आपको हमारी ताकत पर भरोसा होना चाहिए।

अमीर हातामी को सेना की कमान

अमीर हातामी को हाल ही में ईरानी सेना के नए चीफ मेजर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। अमेरिका ने भारतीय समय के अनुसार सुबह 4.30 बजे ईरान की तीन प्रमुख न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, एस्फाहान और नतांज पर हमला किया था। इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव डालते हुए कहा था कि उसे संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान शांति कायम नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

ट्रंप ने दी और हमले की धमकी

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव डालते हुए कहा था कि उसे संघर्ष खत्म करने के लिए सहमत होना होगा। इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान शांति कायम नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। सोमवार को इजरायली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है, जिनमें मशहद, तेहरान, देजफुल, शाहिद बख्तरी, तबरीज और हमादान को निशाना बनाया गया।

इजरायली सेना का दावा, ईरान के 15 सैन्य विमान बर्बाद किए

इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने ड्रोन हमले की मदद से ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। दावा किया कि हमलों में अंडरग्राउंड बंकर्स, हवाई पट्टियां, फ्यूल भरने वाला विमान, ईरान के एफ-14, एफ-5 और एएच-1 जैसे लड़ाकू विमान को भी निशाना बनाया गया है।

दूसरी ओर, इजरायली हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने अपने पश्चिमी इलाके में इजरायल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया , जिसकी पुष्टि खुद इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने की है। ईरानी मीडिया का दावा है कि यह ड्रोन हर्मीस मॉडल का था। आईडीएफ ने बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार सुबह ईरान के पश्चिमी इलाके खुर्रमाबाद में एक ड्रोन को मार गिराया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article