दुनिया

ईरान की 'रहस्यमय' मिसाइल को लेकर इजरायल चिंतिंत, राष्ट्रपति इसहाक बोले- सांप के फन को कुचलना ही होगा

Israel Iran Conflict: इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा कि ईरान ने कहा था उसके पास अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलें नहीं हैं, लेक‍िन डिएगो गार्सिया में दागी गईं म‍िसाइलों ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया कि उनके पास 4,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक हमला करने वाली मिसाइलें हैं।

Image

इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग

Photo : AP

Israel Iran Conflict: ईरान के जवाबी मिसाइल हमलों में इजरायल के दक्षिणी शहर अराद में भारी तबाही के बाद राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने क्षेत्र का दौरा क‍िया।उन्‍होंने कहा कि इस तरह की क्षमताएं केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। ईरान के जवाबी हमलों में इजरायल के अराद में जमकर तबाही हुई। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने दक्षिणी इजरायल के अराद शहर पर रात भर हुए मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया।

ईरान की 'रहस्यमय' मिसाइल ने पैदा की हलचल

उन्‍होंने याद द‍िलाते हुए कहा कि ईरान ने कहा था उसके पास अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलें नहीं हैं, लेक‍िन डिएगो गार्सिया में दागी गईं म‍िसाइलों ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है कि उनके पास 4,000 किलोमीटर, यानी 2,500 मील से भी ज्यादा की दूरी तक हमला करने वाली मिसाइलें हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान अपनी पूरी क्षमताओं का इस्‍तेमाल कर रहा है। इसीलिए इस सांप के फन को कुचलना ही होगा।

अराद दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति इसहाक ने कहा, ''यह वही जगह है जो ईरान से आई आधे टन की मिसाइल से मची तबाही को दिखाती है।'' राष्ट्रपति इसहाक ने वहां का हाल द‍िखाते हुए कहा, ''जैसा कि आप जानते हैं, ईरानी शासन मुसलमानों, यहूदियों, ईसाइयों या बुजुर्गों और युवाओं के बीच कोई फर्क नहीं करते। वे सभी नागरिकों को मारने और तबाह करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन हम यहां कुछ और दिखाने आए हैं। हम हमेशा मजबूत बने रहते हैं।"

'ईरान अपनी पूरी क्षमताओं का कर रहा इस्तेमाल'

राष्ट्रपति इसहाक ने कहा, ''आप सभी को पता होना चाह‍िए कि ईरान अब अपनी सभी क्षमताओं का इस्तेमाल कर रहा है। उसने पहले इस बात से इनकार किया था कि उसके पास संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलें हैं। डिएगो गार्सिया में हुए लॉन्च ने बता द‍िया क‍ि उनके पास 4,000 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तक हमला करने की क्षमता है।''

राष्ट्रपति इसहाक ने कहा, ''इसका मतलब है कि वे हम सभी को डराने के लिए अपनी सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे और उन्हें तैनात करेंगे, लेकिन यह तरीका असल में काम नहीं करता, बल्‍क‍ि ये हमें दिखाता है कि यह कितना क्रूर शासन है और इससे किस तरह का खतरा है। यही बात हम एक पीढ़ी से भी ज्यादा समय से दुनिया को बताते आ रहे हैं। इस दुष्ट साम्राज्य को रोकना होगा। इस सांप के फन को कुचलना होगा। इसीलिए हम इस युद्ध में हैं।''

ऑपरेशन रोअरिंग लायन

राष्ट्रपति इसहाक ने कहा, ''मुझे इजरायल और अराद के लोगों की मजबूती पर पूरा भरोसा है। इस जगह को पूरी तरह से फिर से बनाया जाएगा।'' वहीं, इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा क‍ि 'ऑपरेशन रोअरिंग लायन' की शुरुआत के बाद ईरानी शासन ने पहली बार एक लंबी दूरी की मिसाइल लॉन्च की, जो लगभग 4000 क‍िलोमीटर की दूरी तक पहुंच सकती है।

आईडीएफ ने आगाह करते हुए कहा क‍ि हम यह पहले से कहते आ रहे हैं क‍ि ईरानी शासन एक वैश्विक खतरा है, ऐसी मिसाइलों के साथ जो लंदन, पेरिस या बर्लिन तक पहुंच सकती हैं। आईडीएफ ने कहा कि जून 2025 में 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के दौरान भी आईडीएफ ने खुलासा किया था कि ईरानी शासन की 4,000 क‍िलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइलें विकसित करने की योजना है, जो यूरोप, एशिया और अफ्रीका के कई देशों के लिए खतरा पैदा करती हैं। उस समय भी ईरानी शासन ने इस बात से इनकार किया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article