दुनिया

कुवैत में अमेरिकी एयर बेस पर ईरान का ड्रोन से हमला, US खाली करा रहा अपना दूतावास

रिपोर्टों में स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ईरान का एक ड्रोन अली अल सालेम एयरबेस पर गिरा। ड्रोन गिरने के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई। सीबीएस ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि हमले के बाद अमेरिका कुवैत स्थित दूतावास से अपने लोगों को निकाल रहा है।

Image

काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान का हमला। तस्वीर-X/वीडियो ग्रैब

Iran War: अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों के बाद ईरान झुक नहीं रहा है, वह पलटवार कर रहा है। अब ईरान ने कुवैत में अमेरिका के अली अल सालेम एयरबेस को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया है। रिपोर्टों में स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा गया है कि ईरान का एक ड्रोन अली अल सालेम एयरबेस पर गिरा। ड्रोन गिरने के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई। सीबीएस ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि हमले के बाद अमेरिका कुवैत स्थित दूतावास से अपने लोगों को निकाल रहा है।

ईरान पर यूएस-इजरायल के हमले जारी

इस बीच, ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं। अमेरिका सीनेट में युद्ध रोकने के लिए लाया गया प्रस्ताव गिर गया है। प्रस्ताव के पक्ष में 47 और इसके खिलाफ 57 वोट मिले। हालांकि, युद्ध रोकने पर बहस जारी है।

नवंबर 2025 में लिया गया खामनेई को खत्म करने का फैसला

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को निशाना बनाने का फैसला नवंबर 2025 में लिया गया था। इजराइल के टीवी चैनल 12 को गुरुवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में रक्षा मंत्री इस्राइल कैट्ज ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नवंबर में खामेनेई को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया था।

मई-जून का समय निर्धारित हुआ

कैट्ज ने बताया कि आईडीएफ और मोसाद से परामर्श के बाद यह तय किया गया कि इस काम को अंजाम देने के लिए साल के मध्य यानी मई-जून का समय निर्धारित किया जाए। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को पुष्टि की कि इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक बड़े हमले में खामेनेई की मौत हो गई। कैट्ज़ ने कहा कि ईरान के खिलाफ यह अभियान मूल रूप से 2026 के मध्य में शुरू करने की योजना थी, लेकिन जरूरत के कारण इसे आगे बढ़ाकर फरवरी में करना पड़ा। उन्होंने इसके कारणों में ईरान के भीतर की घटनाएँ, डोनाल्ड ट्रंप के रुख और एक संयुक्त अभियान चलाने की संभावना को गिनाया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article