दुनिया

ट्रंप को मारना चाहता है ईरान, मानता है नंबर-1 दुश्मन- इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप पर हमले की दो बार कोशिश हुई थी। एक बार ट्रंप के कान के पास से गोली निकल गई थी। इन्हीं हमलों को लेकर इजराइल ने ईरान पर आरोप लगाया है।

Image

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)

Photo : AP

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा किया है। नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरान ने इसके लिए तैयारी भी की थी।

नेतन्याहू ने ईरान पर लगाया आरोप

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2024 के चुनाव अभियान के दौरान दो बार हत्या करने की कोशिश की थी। फॉक्स न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने प्रॉक्सी और खुफिया नेटवर्क के माध्यम से इन साजिशों को अंजाम दिया, क्योंकि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर ट्रंप के रुख के कारण वह ट्रंप को एक महत्वपूर्ण प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इन घटनाओं में ईरान की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

'ईरान ने किया था नेतन्याहू को भी मारने की कोशिश'

नेतन्याहू ने यह भी बताया कि वह खुद भी ईरान के निशाने पर थे, जब एक मिसाइल उनके घर के बेडरूम की खिड़की के पास गिरी। उन्होंने खुद को ट्रंप का "जूनियर पार्टनर" बताया और कहा कि दोनों मिलकर ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ईरान-इजराइल में जारी है जंग

इजराइल ने परमाणु हथियारों के विकास का दावा करते हुए ईरान पर शुक्रवार को हमला किया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच एक नहीं जंग छिड़ गई है। इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोला है। जिससे दोनों देशों में तबाही मची हुई है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!