दुनिया

बेरूत में मारे गए IRGC के वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरूशन, शव बरामद; हसन नसरल्लाह के साथ थे मौजूद: ईरान

Iran-Israel War: आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने घोषणा की कि 27 सितंबर को बेरूत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के साथ इजरायली हवाई हमले में मारे गए आईआरजीसी के कमांडर अब्बास निलफोरुशान का शव मिल गया है और उसे वापस भेजा जाएगा।

Image

IRGC के वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरूशन का शव बरामद

Photo : Twitter

Iran-Israel War: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरूशन के मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि शव बरामद कर लिया गया है। निलफोरूशन पिछले महीने इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के साथ कथित बैठक के दौरान मारे गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने शुक्रवार को सेपाह न्यूज पर कहा कि सर्च टीम द्वारा निरंतर प्रयासों के बाद निलफोरुशन का शव बरामद कर लिया गया है। आईआरजीसी ने शानदार जनरल की शहादत पर संवेदना व्यक्त की। साथ ही संकेत दिए कि उनके पार्थिव शरीर को ईरान लाया जाएगा। हालांकि कब इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है। बता दें कि निलफोरूशन 27 सितम्बर को इजरायली अटैक में मारे गए थे। तब इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर टार्गेट अटैक किया था। इस हमले के दौरान नसरल्लाह के साथ-साथ हिजबुल्लाह के भी कई बड़े नेता मारे गए थे। अटैक के वक्त निलफोरूशन और नसरल्लाह के बीच बैठक चल रही थी।

इजरायल ने रणनीतिक स्थानों पर दागी थी 180 मिसाइलें

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक स्थानों पर करीब 180 मिसाइलें दागीं थी। ईरान ने इस हमले को इजरायल द्वारा हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयाह, नसरल्लाह और निलफोरुशन की हत्याओं का बदला करार दिया था। एक बयान में कहा था कि लेबनान और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अमेरिका समर्थित इजरायल के बढ़ते दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का ये प्रतिशोध है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article