दुनिया

ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर हुईं गिरफ्तार, आखिर क्यों किया गया जबरन अरेस्ट?

Iran Nobel Winner Narges Mohammadi Arrested: ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मदी एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में गई थी। इस दौरान उन्हें ईरानी सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। ​​​​मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था. उनकी फाउंडेशन ने बताया कि उन्हें मशहद में खोसरो अलिकोरदी के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान गिरफ्तार किया गया।

noble winner arrest

नोबेल शांति विजेता नरगिस मोहम्मदी हुईं गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: @NobelPrize)

Photo : Twitter

Iran Nobel Winner Narges Mohammadi Arrested: ईरान में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मदी एक दिवंगत मानवाधिकार वकील की स्मृति सभा में गई थी। इस दौरान उन्हें ईरानी सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। 53 वर्षीय मोहम्मदी 2024 से मेडिकल ग्राउंड पर अस्थायी रिहाई पर थीं।

12 दिसंबर को उनके समर्थकों ने दावा किया है कि जब वह एक मानवाधिकार वकील की श्रद्धांजलि सभा में पहुंची थीं, तभी उन्हें वहां से जबरन अरेस्ट कर लिया गया। इस पूरे मामले पर अभी ईरान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मोहम्मदी को 13 बार गिरफ्तार किया जा चुका है, पांच बार दोषी ठहराया जा चुका है और कुल 31 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

2023 में मिला था नोबेल शांति पुरस्कार

पेरिस स्थित फाउंडेशन ने कहा कि हाल ही में अपने कार्यालय में मृत पाए गए वकील खोसरो अलिकोरदी की स्मृति सभा के दौरान सुरक्षा और पुलिस बलों ने मोहम्मदी को हिंसक तरीके से गिरफ्तार किया गया। फाउंडेशन ने पुष्ट रिपोर्टों और उनके भाई मेहदी का हवाला दिया।

मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। उनकी फाउंडेशन ने बताया कि उन्हें मशहद में खोसरो अलिकोरदी के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उनके समर्थकों की ओर से शेयर किए गए वीडियो में मोहम्मदी को बिना हिजाब के भीड़ को संबोधित करते हुए और नारे लगवाते हुए देखा गया। मोहम्मदी को आखिर क्यों गिरफ्तारी किया गया इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

नोबेल समिति ने जताई चिंता

नोबेल समिति ने भी नरगिस की गिरफ्तारी की आलोचना की है। समिति ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "नॉर्वे की नोबेल समिति नरगिस मोहम्मदी की क्रूर गिरफ्तारी की निंदा करती है। समिति अन्य कई कार्यकर्ताओं के साथ नरगिस मोहम्मदी की क्रूर गिरफ्तारी से बेहद चिंतित है। समिति ईरानी अधिकारियों से मोहम्मदी के ठिकाने के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण देने, उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने और उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा करने का आह्वान करती है।"

13 बार जा चुकी हैं जेल

मोहम्मदी को साल 2023 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। उनकी फाउंडेशन ने बताया कि उन्हें मशहद में खोसरो अलिकोरदी के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान गिरफ्तार किया गया। बता दें कि उन्हें पांच बार दोषी ठहराया गया और 13 बार जेल भेजा गया।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article