दुनिया

इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन, डाक टिकट हुई जारी

International Gita Festival: हरियाणा सरकार द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में हो रहा है। हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत व इंडोनेशिया में सनातन धर्म की जीवंतता एवं आध्यात्मिक परम्पराओं की सांझी विरासत को जोड़ने में गीता ज्ञान रीढ़ की भांति योगदान दे रही है।

Image

इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ आयोजन, डाक टिकट हुई जारी

International Gita Festival: हरियाणा सरकार द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि के तौर पर विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। भारत-इंडोनेशिया के मध्य भले ही 90 नाटिकल मील की दूरी हो, लेकिन दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध सदियों से प्रगाढ रहे हैं। भारतीय महाकाव्य रामायण, महाभारत के प्रभाव और संस्कृत भाषा के उपयोग से दोनों देशों की घनिष्ठता दुनिया के सामने एक विशिष्ट उदाहरण पेश करती है।

हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत व इंडोनेशिया में सनातन धर्म की जीवंतता एवं आध्यात्मिक परम्पराओं की सांझी विरासत को जोड़ने में गीता ज्ञान रीढ़ की भांति योगदान दे रही है। गीता ज्ञान का अलौकिक प्रकाश पुंज हमेशा से ही काल, देश और सीमाओं से परे रहा है, ऐसे में कुरुक्षेत्र की धरती से प्रारंभ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अब वैश्विक आंदोलन बन चुका है, जिसे दुनिया भर में पहुंचाने के लिए हमें मिलकर काम करना है।

बाली में कहां हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन इंडोनेशिया के बाली स्तिथ गरुड़ विष्णु कंचन संस्कृति पार्क में 'शांति, सद्भाव व भाईचारे के लिए' विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज व विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ किया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रिकॉर्डिड संदेश प्रसारित किया गया। संगोष्ठी में मुख्यातिथि के नाते संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आरम्भ हुआ यह महोत्सव एवं वैश्विक आंदोलन बन गया है, जो भारत से भगवदगीता के शाश्वत ज्ञान मक दुनिया भर में पहुंचा रहा है। मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका होते हुए इंडोनेशिया के बाली में पहुंचना ऐतिहासिक है, क्योंकि इस भूमि के साथ भारत के गहरे सांस्कृतिक, सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की जीवंतता वाला बाली इस महोत्सव का स्वाभाविक घर है। इस भूमि की आध्यात्मिक परंपराओं ने धर्म सद्भाव और भक्ति के शाश्वत मूल्यों को जीवित रखा है, ये वे जीवित मूल्य हैं, जो भागवत गीता का भी मूल है। इसलिए यह आयोजन न केवल सांझी विरासत का उत्सव है, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सेतु को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत और विदेशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य, विश्व भर में व्यक्तियों और समाजों के विकास के लिए भागवत गीता के महान आध्यात्मिक, दार्शनिक और नैतिक शिक्षाओं को पुनर्जीवित करना है।

बाली, इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन संगोष्ठी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रिकॉर्डिड संदेश प्रसारित किया गया। संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाली में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभ अवसर पर संदेश के माध्य से बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया और भारत के सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं। हरियाणा वह वैदिक धरा जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्म योग का दिया दिव्य संदेश दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में हमने हर वर्ष मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाना किया शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने बाली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में भागीदारी के लिए इंडोनेशिया वासियों का किया आभार प्रकट किया। उन्होंने गीता के दिव्य ज्ञान को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करने का किया आह्वान किया।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article