दुनिया

Imran Khan News: एक और मुसीबत में घिरे इमरान खान, अब तोशाखाना मामले में ठहराए गए दोषी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 10, 2023, 04:33 PM IST

Imran Khan News: इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा गिरफ्तार किया गया। इमरान खान को रेंजर्स ने कोर्ट परिसर से ही उठाया और लगभग घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठा है।

Image

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान तोशाखाना मामले में दोषी करार

Photo : AP

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान दोहरी मुसीबत में फंस गए हैं। मंगलवार को उन्हें अल कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार हुए थे और आज यानि कि बुधवार को उन्हें पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना मामले में दोषी करार दिया है।

मंगलवार को हुए थे गिरफ्तार

इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा गिरफ्तार किया गया। इमरान खान को रेंजर्स ने कोर्ट परिसर से ही उठाया और लगभग घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठा है।

क्या है तोशाखाना मामला

तोशाखान मामला इमरान के पीएम पद पर रहने के समय का एक भ्रष्टाचार का मामला है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के फैसले के बाद इमरान खान के खिलाफ तोशखाना मामला दायर किया गया था। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी से मिले कीमती गिफ्टों को कम दामों में तोशाखान से खरीदा और फिर उसे महंगे दामों में बेच दिया। इसके लिए बकायदा कानून भी बदला गया था। साथ ही दावा किया गया कि इमरान खान ने गिफ्टों का ब्यौरा तोशाखान को नहीं दिया था। इमरान ने उन गिफ्टों को बेचकर पैसे कमाए हैं। फिर जांच हुई, आरोप साबित हुए तो इमरान की सदस्यता चली गई। मामला कोर्ट पहुंचा और अब इमरान को दोषी करार दिया गया है।

पाकिस्तान में बवाल

मंगलवार को जैसे ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान खान को गिरफ्तार किया, उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। इमरान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों के निशाने पर सीधे सेना रही और पूरे देश भर में हिंसक प्रदर्शन होने लगे आर्मी हेडक्वाटर पर इमरान के समर्थकों ने हमला बोल दिया, रेडियो स्टेशन को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा के दौरान लोगों के मारे जाने और लूटपाट की भी खबरे हैं। इमरान के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में कई मामले दर्ज हैं। जिनमें से कुछ में उन्हें बेल मिली है और कुछ में सुनवाई जारी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article