दुनिया

जिंदा हैं इमरान खान, जेल में मिलकर बोलीं बहन उजमा- भाई की सेहत अच्छी, अकेले कैद में रखा है

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत ठीक है। इमरान खान की बहन उजमा ने उनसे जेल के अंदर मुलाकात के बाद यह दावा किया है। इमरान कई महीनों से जेल में बंद हैं और उनकी मौत को लेकर हाल के दिनों में दावे होते रहे थे।

Image

इमरान खान से जेल में मिली बहन उजमा (फाइल फोटो- AP)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान न केवल जिंदा है, बल्कि उनकी सेहत भी ठीक है। आज जब इमरान खान से जेल के अंदर उनकी बहन उजमा खानुम मिली तो उन्होंने बाहर आकर ये बातें कहीं। कुछ दिनों से इमरान खान की मौत की अफवाह बार-बार उड़ रही थी। इमरान खान रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं, जहां उनसे मुलाकात के लिए उनके परिवार के लोग कई दिनों से इंतजार कर रहे थे, इमरान के समर्थक भी जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने आज झुकते हुए, इमरान की बहन उजमा को मुलाकात की इजाजत दे दी।

इमरान खान की सेहत ठीक- उजमा

डॉ. उजमा ने अपने भाई इमरान खान से मुलाकात के बाद कहा- "इमरान खान की सेहत बिल्कुल ठीक है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और इसके लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार हैं।"

झुक गई पाक सरकार

पाकिस्तान की सरकार ने आखिरकार देश और दुनिया की आवाज के सामने घुटने टेकते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक इमरान खान की बहन उज्मा खानम को उनसे मिलने की इजाजत दी थी। डॉन के मुताबिक उज्मा अपने भाई से मिलने जेल के अंदर गईं, जबकि जेल के बाहर कई पीटीआई समर्थक जमा थे। पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार और पीटीआई सदस्यों को कई हफ्तों तक उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिलने देने के बाद, पीटीआई ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री के मिलने के अधिकार पर लगी रोक के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article