दुनिया

'बहुत ही भयावह हादसा, जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तुरंत पहुंच जाएंगे', अहमदाबाद प्लेन हादसे पर ट्रंप ने कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत एक बड़ा और मजबूत देश है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इसे देख लेंगे। फिर भी यदि किसी चीज की जरूरत हुई तो हम वहां तुरंत उपलब्ध होंगे। यह बहुत ही भयावह दुर्घटना थी। ऐसा लगता है कि उसमें सवार सभी यात्रियों की जान चली गई है। हो सकता है कि कुछ लोग बचे हों।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Donald Trump on Plane Crash : अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'प्लेन क्रैश भयावह था। क्या हम कुछ कर सकते हैं, इस बारे में मैंने पूछा है। भारत एक बड़ा और मजबूत देश है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इसे देख लेंगे। फिर भी यदि किसी चीज की जरूरत हुई तो हम वहां तुरंत उपलब्ध होंगे। यह बहुत ही भयावह दुर्घटना थी। ऐसा लगता है कि उसमें सवार सभी यात्रियों की जान चली गई है। हो सकता है कि कुछ लोग बचे हों। यह कैसे हुआ किसी को भी इसकी जानकारी नहीं है। हमने प्लेन को उड़ते हुए देखा। ऐसा लगा कि यह ठीक तरीके से उड़ रहा था। ऐसा नहीं लगा कि उसमें विस्फोट होने जा रहा है। ऐसा लगता है कि इंजन का पावर खत्म हो गया। यह एविएशन के इतिहास के सबसे बुरे हादसो में से एक है।'

विमान दुर्घटना बहुत भयानक थी-ट्रंप

ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हादसे से जुड़े सवालों पर कहा, 'विमान दुर्घटना बहुत भयानक थी। मैंने उन्हें (भारत को) पहले ही बता दिया है कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे। वह (भारत) एक बड़ा देश है, एक मजबूत देश है और वे इससे निपट लेंगे, मुझे पूरा विश्वास है।’ ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका हर तरह से भारत की मदद करने को तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मैंने भारत को बता दिया है कि हम हर संभव मदद कर सकते हैं। हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लगता है कि ज्यादातर लोग मारे गए।'

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही विमान क्रैश हुआ

लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब 1:40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। विमान में सवार लोगों में 12 चालक दल के सदस्यों के अलावा 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article