दुनिया

VIDEO: ऑस्ट्रिया में गूंजा वंदे मातरम, मोदी के सामने ऑर्केस्ट्रा टीम ने दी अद्भुत प्रस्तुति, पीएम हुए मंत्रमुग्थ

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को विएना पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे।

Image

ऑस्ट्रिया में गूंजा वंदे मातरम

PM Modi in Austria: अपने पहली ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की। दोनों के बीच मुलाकात के बाद पीएम मोदी का एक और खास अंदाज में स्वागत किया। ऑस्ट्रिया के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने वंदे मातरम गाकर पीएम मोदी को हैरान किया।

पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध

साफ उच्चारण और बेहतरीन संगीत के साथ वंदे मातरम की प्रस्तुति पीएम मोदी को खूब भायी और वह ध्यान से सुनते रहे। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम की इस अद्भुत प्रस्तुति की बदौलत मुझे इसकी झलक मिली।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को विएना पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article