दुनिया

लेबनान में हिजबुल्लाह कमांडर यूसुफ हाशिम की मौत, IDF का बड़ा दावा; इजरायली हमलों में 7 की मौत; 24 घायल

Israel Lebanon War: इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया। इस बीच, इजरायल ने बुधवार को बेरूत में हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर को मार गिराने का दावा किया।

Image

इजरायल ने लेबनान पर हमले किए तेज

Photo : AP

Israel Lebanon War: इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया। एक तरफ जहां इजरायल ने हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए तो दूसरी तरफ हिजबुल्लाह भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, इजरायल ने बुधवार को बेरूत में हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर को मार गिराने का दावा किया। इजरायली रक्षा बलों (IDF) के मुताबिक, इजरायली नौसेना के एक हमले में हिजबुल्लाह कमांडर हाजी यूसुफ इस्माइल हाशिम मारा गया है।

कौन था यूसुफ हाशिम?

बकौल आईडीएफ, इजरायली नौसेना द्वारा बेरूत में किए गए हमले में हाजी यूसुफ इस्माइल हाशिम मारा गया। यूसुफ हाशिम 40 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाला एक वरिष्ठ कमांडर था। वह हिजबुल्लाह का एक अहम चेहरा माना जाता था, जिसने हिजबुल्लाह के पुनर्गठन का नेतृत्व किया और इजरायल के खिलाफ होने वालों हमलों की कमान संभाली थी।

इजरायल ने लेबनान पर बरपाया कहर

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बेरूत में हुए दो इजरायली हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। यह हमले बेरूत के दक्षिणी इलाकों और राजधानी के ठीक दक्षिण में स्थित एक इलाके में वाहनों को निशाना बनाकर किए गए थे।

अब तक कितने लोगों की हुई मौत

हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के दक्षिणी इलाकों में हमले तेज करने का निर्देश दिया था और हालिया हमले उसी का परिणाम हैं। इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 1200 से लोग मारे जा चुके हैं और 12 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में लेबनान भी कूद पड़ा। हिजबुल्लाह ने तेहरान के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजरायल पर जमकर रॉकेट दागे। हिजबुल्लाह के इस हमले के जवाब में इजरायल ने जमीन और हवा, दोनों तरफ से नए सिरे से हमले शुरू कर दिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article