दुनिया

Hezbollah Attack on Israel: शीर्ष कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए बौखलाया हिजबुल्ला, इजराइल में रॉकेट हमले किए तेज

Israel-Hezbollah War: हिजबुल्ला ने इजराइल में कई रॉकेट दागे और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने उस दबाव को बनाए रखने का संकल्प लिया जिसके कारण हजारों इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है। हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इजराइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इजराइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।

Image

हिजबुल्ला ने रॉकेट हमले किए तेज

Photo : iStock

Hezbollah Attack on Israel: हिजबुल्ला ने मंगलवार को इजराइल में कई रॉकेट दागे और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने उस दबाव को बनाए रखने का संकल्प लिया जिसके कारण हजारों इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है। हिजबुल्ला ने इजराइल में हाइफा शहर तक कई रॉकेट दागे और इजराइली सरकार ने उत्तरी तटीय शहर के निवासियों को आगाह किया है कि वे अपनी गतिविधियां सीमित करें जिससे और विद्यालयों को बंद करना पड़ा है। इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला ने सीमा पार से करीब 180 रॉकेट छोड़े।

हिजबुल्ला ने वीडियो संदेश जारी कर दी जानकारी

हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इजराइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इजराइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। कासिम ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो संदेश के जरिए कहा कि हिजबुल्ला लंबे समय तक उसके नेता रहे हसन नसरल्ला की जगह लेने के लिए एक नए नेता का नाम तय करेगा, हालांकि युद्ध के कारण परिस्थितियां कठिन हैं।

लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को पिछले कई वर्षों की तुलना में कमजोर बताया। उन्होंने कहा कि हमने नसरल्ला और नसरल्ला का स्थान लेने वाले तथा उसका भी स्थान लेने वाले व्यक्ति समेत हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है। नसरल्ला पिछले महीने बेरूत में इजराइल के एक हवाई हमले में मारा गया था। नसरल्ला के रिश्ते के भाई सफीद्दीन को आम तौर पर उसका उत्तराधिकारी माना जाता है लेकिन अभी उत्तराधिकारी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सफीद्दीन सार्वजनिक रूप से नजर भी नहीं आया है। इजराइल की सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने मंगलवार रात को कहा कि इजराइल अभी सफीद्दीन की स्थिति का पता लगा रहा है और उसने हिजबुल्ला पर बेरूत में एक स्थान पर हाल में किए हमले की जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया जहां सफीद्दीन के होने की आशंका थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article