दुनिया

यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में गृह मंत्री समेत 18 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2023, 03:39 PM IST

यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में यूक्रेन के कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

कीव : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देश के गृह मंत्री और तीन बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गई।

यूक्रेन 11 महीने से अधिक समय से रूस के आक्रमण का सामना कर रहा है। इस दौरान जान गंवाने वाले मोनास्टिर्स्की सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक हादसा था या रूस की तरह से किए किसी हमले का परिणाम। कीव में हाल ही में कोई हिंसा देखने को नहीं मिली है। क्षेत्रीय गर्वनर ने बताया कि 15 बच्चों सहित कुल 29 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र में भाग लेने से पहुंची यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की यह खबर मिलने के बाद भावुक नजर आईं। मंच के अध्यक्ष बोरगे ब्रेंडे ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यूक्रेनी अधिकारियों के सम्मान में सत्र की शुरुआत के बाद 15 सेकंड का मौन रखने का अनुरोध किया।

End of Article