दुनिया

खत्म हुआ युद्ध! हमास ने सभी 20 बंधकों को किया रिहा, तेल अवीव की सड़कों पर जश्न का माहौल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2025, 02:37 PM IST

हमास ने सोमवार को 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने इन बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंपा। ट्रंप के गाजा पीस प्लान की यह एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। हमास बाकी 28 मृत बंधकों के शव भी वापस करेगा। इसके बदले में इजरायल 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

Image

हमास ने इजरायल के सभी 20 जिंदा बंधकों को किया रिहा।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Hamas Releases 20 Hostages: हमास ने सोमवार को 20 जीवित बचे इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने इन बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंपा। इजरायली सरकार की प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने बताया कि सोमवार को 20 जिंदा बंधकों को रिहा किया गया।

इसके अलावा 28 मृत बंधकों के शव भी वापस दिए जाएंगे। इसके बदले में इजरायल 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। बंधकों की रिहाई के बाद इजरायल की राजधानी तेल अवीव की सड़कों पर लोग जश्न मनाने हुए नजर आए। लोग सड़कों पर इजरायल का झंडा लहराते नजर आए। ट्रंप के गाजा पीस प्लान की यह एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

दो साल बाद हुई रिहाई

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 की रीत को हमास ने इजरायल पर मिसाइल अटैक करते हुए कई लोगों को बंधक बना लिया था। हमले में 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी। वहीं, हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।

hamas israel

इजरायली बंधकों की रिहाई पर तेल अवीव में जश्न का माहौल।(फोटो सोर्स: AP)

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि आज का दिन मिडिल ईस्ट के लिए एक यादगार दिन है। मिडिल ईस्ट की शांति के लिए आज का दिन बेहद अहम है।

बंधकों की रिहाई के बाद क्या बोले ट्रंप?

नेसेट में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा में युद्ध समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह एक महान दिन है। यह एक बिल्कुल नई शुरुआत है, और मुझे लगता है कि ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। इजरायल की सड़कों पर लोगों का प्यार अविश्वसनीय रहा है। यह एक शानदार दिन रहा।"

जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि हमास युद्ध विराम का पालन नहीं करता है तो उसका क्या होगा, तो उन्होंने जवाब दिया, "वे इसका पालन करेंगे।"

ब्रिटेन ने क्या कहा?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि आज मध्य पूर्व में युद्ध खत्म करने का पहला और सबसे अहम चरण है. अब हमें पूरे इलाके के लिए स्थायी शांति और सुरक्षित भविष्य बनाना होगा.। यूके गाजा में रह रहे आम नागरिकों के लिए और मानवीय सहायता दे रहा है। साथ ही गाजा के दोबारा निर्माण को तेज करने के लिए हम आगे बढ़कर काम करेंगे।

End of Article