दुनिया

Israel-Hamas Conflict: हमास ने गाजा में दो और बंधकों के अवशेष रेड क्रॉस को सौंपे, कुल 15 आए, अभी 13 बाकी

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैन्स ने कहा कि अगर हमास हथियार डालने से मना करता है, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा और इजराइल तय करेगा कि गाजा में कौन से विदेशी सैनिक तैनात किए जा सकते हैं। हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते का क्रियान्वयन 10 अक्टूबर को शुरू होने के बाद से 13 बंधकों के अवशेष इजराइल को लौटाए गए हैं।

Image

हमास ने गाजा में दो और बंधकों के अवशेष रेड क्रॉस को सौंपे। Photo-AP

Israel-Hamas Ceasefire Update: हमास ने गाजा में रेड क्रॉस को दो और बंधकों के अवशेष सौंप दिए हैं। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते का क्रियान्वयन 10 अक्टूबर को शुरू होने के बाद से 13 बंधकों के अवशेष इजराइल को लौटाए गए हैं। दो और बंधकों के अवशेषों को इजराइल पहुंचाए जाने के बाद अब गाजा में बंधक बनाकर रखे गए 13 और लोगों के शवों को बरामद करके इजराइाल को सौंपा जाना बाकी है।

जे डी वेंस ने समझाया

इजराइल की यात्रा पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने मंगलवार को हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते के क्रियान्वयन को लेकर इजराइल की बढ़ती हताशा के बीच थोड़ा धैर्य रखने का आग्रह किया। वेंस ने कहा, 'इनमें से कुछ बंधकों के अवशेष हजारों टन मलबे के नीचे दबे हुए हैं। कुछ बंधकों के बारे में तो किसी को पता ही नहीं है कि वे कहां हैं।'

वहीं, जेडी वैन्स ने कहा कि अगर हमास हथियार डालने से मना करता है, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा और इजराइल तय करेगा कि गाजा में कौन से विदेशी सैनिक तैनात किए जा सकते हैं।

गाजा के ठीक उत्तर में किरयात गत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, वैन्स ने कहा कि अगर हमास ग्रुप सहयोग करता है तो हमास के लड़ाकों को बख्शा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'अगर वह सहयोग नहीं करता है... तो हमास को खत्म कर दिया जाएगा।'

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल प्रत्येक मृत बंधक के अवशेष के बदले 15 फलतीनियों के शव सौंप रहा है।

10 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर के तहत कैदियों और लाशों की सबसे नई अदला-बदली में हमास ने सभी 20 जिंदा इजराइली बंधकों को और इजराइल ने लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article