दुनिया

Israel's 'Difficult Day': हमास ने सबसे कम उम्र के बंधकों एरियल और कफीर की डेड बॉडी लौटाईं, सौंपे चार इजराइली बंधकों के शव

Israeli hostages bodies: हमास ने इजराइली शिशु कफीर और उसके चार वर्षीय भाई एरियल के शव सौंपे, जो इजराइल के लिए एक हृदय विदारक क्षण था

Image

हमास ने चार इजराइली बंधकों के शव बृहस्पतिवार को सौंप दिए

Photo : AP

Israeli hostages bodies: हमास ने चार इजराइली बंधकों के शव बृहस्पतिवार को सौंप दिए। इन बंधकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं।शोरी बिबास और उनके दो बच्चे – एरियल और कफीर के साथ-साथ 83 वर्षीय ओदेद लिफशिट्ज के शव सौंपे गए हैं। कफीर को नौ महीने की उम्र में बंधक बनाया गया था। वह सबसे छोटे बंदी थे। हमास का कहना है कि चारों की मौत इजराइली हवाई हमलों में हुई थी।

उग्रवादियों ने गाज़ा पट्टी में एक मंच पर चार काले ताबूत प्रदर्शित किए। ताबूत के चारों ओर बैनर लगाए गए थे। इनमें से एक बड़े बैनर पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भूत के रूप में दिखाया गया था। लड़ाकों ने ताबूतों को रेड क्रॉस के वाहनों तक पहुंचाया जिसके बाद रेड क्रॉस के कर्मियों ने शवों को सफेद चादरों से लपेटकर वाहनों में रखा।

सोशल मीडिया पर वीडियो में रेड क्रॉस के वाहनों को गाजा से चार काले ताबूत ले जाते हुए दिखाया गया, जिनमें से प्रत्येक पर मृतक बंधकों की एक छोटी तस्वीर लगी हुई थी।

इसके बाद रेड क्रॉस का काफिला इजराइल की ओर रवाना हो गया। इजराइली अधिकारियों द्वारा डीएनए परीक्षण के माध्यम से शवों की औपचारिक पहचान की जाएगी। परीक्षण पूरा होने में लगभग दो दिन लग सकते हैं। पहचान प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही परिवारों को अंतिम सूचना दी जाएगी। इजराइली सैन्य बल ने पुष्टि की है कि ताबूत प्राप्त कर लिए गए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article