दुनिया

इजरायल को हमास के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, नुखबा प्लाटून का कमांडर ढेर; 7 अक्टूबर के नरसंहार में था शामिल

Israel-Hamas Conflict: इजरायल सेना एक के बाद एक हमास के आतंकवादियों को सफाया करती जा रही है। हाल ही में इजरायली रक्षा बल (IDF) को एक और उपलब्धि मिली है। आईडीएफ ने सात अक्टूबर को इजरायल में हुए नरसंहार में शामिल एक आतंकवादी को मार गिराया है। युद्ध के दौरान उसने इजरायल और आईडीएफ के खिलाफ कई आतंकी योजनाओं को अंजाम दिया था।

Image

इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग की तेज (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel-Hamas Conflict: इजरायल सेना एक के बाद एक हमास के आतंकवादियों को सफाया करती जा रही है। हाल ही में इजरायली रक्षा बल (IDF) को एक और उपलब्धि मिली है। आईडीएफ ने सात अक्टूबर को इजरायल में हुए नरसंहार में शामिल एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारा गया आतंकवादी नुखबा प्लाटून का कमांडर बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मारा गया नुखबा प्लाटून का कमांडर और कोई नहीं, बल्कि आतंकवादी मोहम्मद नाइफ अबू शामला है जिसने सात अक्टूबर को इजरायली इलाके में घुसपैठ की। युद्ध के दौरान उसने इजरायल और आईडीएफ के खिलाफ कई आतंकी योजनाओं को अंजाम दिया था।

गाजा में 50 हजार सैनिकों की होगी तैनाती

इजरायली सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने गाजा के कुछ सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में अभियान के एक नए चरण को शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी। अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सेना गाजा शहर के उन हिस्सों में अभियान चलाएगी, जहां इजरायली सेना ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है और जहां हमास अब भी सक्रिय है।

अधिकारी ने बताया कि सैन्य अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद योजना अब अंतिम चरण की ओर बढ़ेगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अभियान कब शुरू होगा। अधिकारी ने बताया कि आने वाले महीने में 50,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया जाएगा, जिससे सक्रिय रिजर्व सैनिकों की संख्या लगभग दोगुनी होकर 1,20,000 हो जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article