दुनिया

Shooting in Germany: हैम्बर्ग में चर्च में गोलीबारी, 7 की मौत, कई घायल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 10, 2023, 09:55 AM IST

पुलिस ऑपरेशन के मद्देनजर आसपास रह रहे लोगों को घर के अंदर ही रहने को कहा है। इस संबंध में अभी तक किसी को पकड़े जाने की खबर नहीं है।

Image

जर्मनी में गोलीबारी की घटना

Photo : AP

Shooting in Germany: जर्मनी में गोलीबारी की एक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घटना जर्मनी के उत्तर में स्थित हैम्बर्ग शहर में हुई है। हैम्बर्ग पुलिस ने कहा कि एल्सटरडॉफ इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

यहोवा विटनेस सेंटर पर गोलीबारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गोलीबारी की घटना डिलबोल स्ट्रीट पर यहोवा विटनेस सेंटर पर हुई। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोलीबारी एक चर्च में हुई। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ की मौत भी हुई है। हम अभी घटनास्थल पर हैं और यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिस ऑपरेशन के मद्देनजर आसपास रह रहे लोगों को घर के अंदर ही रहने को कहा है। इस संबंध में अभी तक किसी को पकड़े जाने की खबर नहीं है।

तीन मंजिला इमारत में हो रहा था कार्यक्रम

पुलिस ने बताया कि इस तीन मंजिला इमारत में गुरुवार शाम को एक कार्यक्रम हो रहा था। स्थानीय दैनिक हैम्बर्गर एबेंडब्लाट के अनुसार, यहोवा के साक्षी एक साप्ताहिक बाइबल अध्ययन सभा के लिए लोग जमा हुए थे। जर्मनी में लगभग 175,000 लोग हैं यहोवा के मानने वाले हैं जिनमें हैम्बर्ग में 3,800 लोग शामिल हैं। यह 19वीं सदी के अंत में स्थापित एक अमेरिकी ईसाई आंदोलन है जो अहिंसा का उपदेश देता है और घर-घर प्रचार के लिए जाना जाता है।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर पहले अधिकारियों ने कई मारे गए और गंभीर रूप से घायल लोगों को पाया। हैम्बर्गर एबेंडब्लाट ने बताया कि 17 लोगों को फायर ब्रिगेड ने यहां से निकाला। पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने इलाके में एक शव मिलने से पहले इमारत के ऊपरी हिस्से में गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास अपराधी के भाग जाने का कोई संकेत नहीं है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article