दुनिया

Greta Thunberg: इजराइल का सख्त एक्शन, गाजा जा रही ग्रेटा थनबर्ग की टीम के जहाज को रोका

गाजा जा रही ग्रेटा थनबर्ग की टीम के जहाज को रोका गया है, अब इस जहाज को गाजा की जगह इजराइल ले जाया जा रहा है बताते हैं कि ग्रेटा थनबर्ग और ग्यारह अन्य एक्टिविस्ट को ले जा रहे सहायता जहाज को युद्ध-ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने से रोकने का इजराइल ने आदेश दिया।

Image

स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग

इजराइल के रक्षा मंत्री ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता और नोबेल पीस प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग और ग्यारह अन्य एक्टिविस्ट को ले जा रहे सहायता जहाज को युद्ध-ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने से रोकने का आदेश दिया बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग और GOT स्टार गाजा पट्टी में लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए रवाना हुए हैं।

इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग और उनके जहाज को कब्जे में ले लिया है, इजराइल की स्पीडबोट ने जहाज को घेर लिया और इसके बाद सैनिकों ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने कंट्रोल में ले लिया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ग्रेटा थनबर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर गाजा जा रही सहायता नाव को इजराइल की ओर मोड़ दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि नाव सुरक्षित रूप से इजराइल के तटों की ओर बढ़ रही है, इसने आगे कोई विवरण दिए बिना कहा कि यात्रियों के अपने देश लौटने की उम्मीद है।

मैडलीन नामक नौका पर हैं सवार

ग्रेटा थनबर्ग और 12 अन्य कार्यकर्ता मैडलीन नामक नौका पर सवार हैं। इस नौका का संचालन संचालन फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन द्वारा किया जाता है। यह नौका पिछले रविवार को सिसिली से गाजा की समुद्री नाकेबंदी तोड़ने और मानवीय सहायता पहुंचाने के मिशन के साथ रवाना हुई थी। इसका मकसद फलस्तीनी क्षेत्र में बढ़ते मानवीय संकट के बारे में दुनिया को जागरूक करना भी है।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article