दुनिया

हैलोवीन पर 'आतंकी हमले' से मिशिगन को दहलाने की थी साजिश, काश पटेल ने बताया BBI ने नाकाम किया हमला, कई गिरफ्तार

X पर अपने पोस्ट में FBI के डाइरेक्टर काश पटेल ने कहा कि 'आज समुह एफबीआई ने एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया और मिशिगन में कई लोगों को गिरफ्तार किया। ये संदिग्ध हैलोवीन के मौके पर कथित रूप से एक बड़े हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे।

Image

मिशिनग में आतंकी हमले की साजिश नाकाम। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

FBI Director Kash Patel : एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि हैलोवीन त्योहार के मौके पर एफबीआई ने संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। पटेल का दावा है कि कुछ लोग हमले की साजिश रच रहे थे। संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। X पर अपने पोस्ट में पटेल ने कहा कि 'आज समुह एफबीआई ने एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया और मिशिगन में कई लोगों को गिरफ्तार किया। ये संदिग्ध हैलोवीन के मौके पर कथित रूप से एक बड़े हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे। इसके लिए मैं एफबीआई के पुरुष एवं महिलाओं और कानूनी एजेंसियों को बधाई देता हूं जो कि चौबीस घंटे अपने देश की सुरक्षा में मुस्तैद हैं।'

साजिश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी

हालांकि अधिकारियों ने अभी तक शामिल व्यक्तियों या साजिश की प्रकृति के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया है, पटेल ने संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन टीमों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सतर्कता ने एक बड़े हिंसक हमले को टालने में मदद की। पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह एफबीआई ने एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम किया और मिशिगन में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर हैलोवीन वीकेंड के दौरान हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे। आगे और जानकारी साझा की जाएगी।'

डियरबॉर्न और इंकस्टर शहरों में एफबीआई का एक्शन

उन्होंने आगे कहा, 'एफबीआई और हर जगह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के उन पुरुषों और महिलाओं का धन्यवाद, जो 24/7 देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं और हमारे ‘होमलैंड डिफेंस’ मिशन को मजबूत बना रहे हैं।' एफबीआई के डेट्रॉइट फील्ड ऑफिस ने पुष्टि की कि एजेंट शुक्रवार सुबह डियरबॉर्न और इंकस्टर शहरों में 'कानून प्रवर्तन गतिविधियां' कर रहे थे, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर अपनी उपस्थिति को पटेल के बयान से नहीं जोड़ा।

किसी को कोई खतरा नहीं-डियरबॉर्न पुलिस

हॉल ने कहा, 'मिशिगन में एफबीआई के सदस्य आज सुबह डियरबॉर्न और इंकस्टर शहरों में कानून प्रवर्तन गतिविधियाँ कर रहे थे। वर्तमान में जनता की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।' डियरबॉर्न पुलिस विभाग ने भी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, 'डियरबॉर्न पुलिस विभाग को जानकारी मिली है कि एफबीआई ने आज सुबह शहर में अभियान चलाया। हम अपने निवासियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस समय समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article