दुनिया

शराब को लेकर इस मुस्लिम देश ने लिया यू-टर्न, जानें शौकीनों को क्या होगा फायदा?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2023, 04:54 PM IST

liquor sale in Dubai: दुबई ने शराब की बिक्री पर लगा 30 प्रतिशत कर हटा दिया है, अल्कोहल खरीदने के लिए लाइसेंस रखना भी अब जरूरी नहीं रह गया है, ऐसा मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया गया है।

Image

दुबई में Tourism को लेकर लिया गया ये फैसला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. 30 फीसदी कर और शराब का लाइसेंस लेने के लिए लगने वाली फीस खत्म
  2. दुबई ने कोविड लॉकडाउन के दौरान शराब की होम-डिलिवरी भी शुरू कर दी थी
  3. यूएई में शराब पीने के लिए उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए

दुबई के शाही परिवार ने पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिहाज से शराब की बिक्री पर लगने वाले 30 फीसदी कर और शराब का लाइसेंस लेने के लिए लगने वाली फीस दोनों को खत्म करने की घोषणा की। नये साल पर यह घोषणा दुबई की दो सरकारी शराब कंपनियों (शराब विक्रेता कंपनियों) ने की है और यह सत्तारूढ़ अल मख्तूम परिवार के आदेश पर हुआ है।

हालांकि सरकारी अधिकारियों ने तत्काल इस घोषणा की पुष्टि नहीं की है , गौरतलब है कि दुबई ने कोविड लॉकडाउन के दौरान शराब की होम-डिलिवरी भी शुरू कर दी थी। दुबई को शराब की बिक्री से अभी तक राजस्व का बड़ा हिस्सा मिला करता था जो इस नए फैसले से मिलना बंद हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'यूएई में शराब पीने के लिए उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए, शराब केवल अपने घर और लाइसेंस दिए गए सार्वजनिक जगहों पर ही पी जा सकती है।'

Tourism को लेकर लिया गया ये फैसला

बताते हैं कि दुबई में शराब की बिक्री पर 30 फीसदी टैक्स और लाइसेंस को मुफ्त में देने का फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है, गौर हो पूरी दुनिया से यहां टूरिस्टों का तांता लगा रहता है, शराब की बिक्री से सरकार को भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता था लेकिन नए फैसले के बाद सरकार को राजस्व के मामले में नुकसान होगा ऐसा कहा जा रहा है।

शराब पीने के लिए प्लास्टिक कार्ड का इस्तेमाल

दुबई में शराब पीने के लिए प्लास्टिक कार्ड का इस्तेमाल होता है, दुबई पुलिस की ओर से शराब पीने वालों को ये कार्ड जारी किया जाता है, अगर बिना कार्ड के किसी के पास से शराब बरामद की जाती है उसे भारी जुर्माना देना पड़ सकता है साथ ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!