Trump Threatens Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलता है, तो उस पर और बमबारी की जाएगी। यह चेतावनी युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते की संभावना की खबरों के बाद दी गई है। ट्रंप ने कहा कि इस बार हमला कहीं अधिक तेज होगा। बता दें कि युद्धविराम के बाद से ट्रंप कई बार ईरान को इसी अंदाज में धमका चुके हैं। बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम जारी है लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला है।
ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है लेकिन...
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है और तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन फिर से शुरू हो सकता है। लेकिन यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान उस कथित समझौते को स्वीकार करता है या नहीं।
ट्रंप ने कहा, अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी, और दुख की बात है कि यह पहले से कहीं अधिक उच्च स्तर और तीव्रता की होगी। ट्रंप ने कहा कि यह शायद एक बड़ी धारणा है कि ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रस्तावित शर्तों को स्वीकार कर लेगा।
लौट रहा USS Gerald R. Ford
वहीं, ट्रंप की इन धमकियों के बीच यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड (USS Gerald R. Ford) आखिरकार अमेरिका से दूर रिकॉर्ड 316 दिनों की तैनाती के बाद घर लौट रहा है।
ट्रंप ने क्या-क्या कहा?
अगर ईरान तय शर्तों को मानने के लिए तैयार हो जाता है (जो कि शायद एक बड़ी धारणा है), तो पहले से ही चर्चित एपिक फ्यूरी का अंत हो जाएगा, और बेहद प्रभावी नाकाबंदी के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा। अगर वे सहमत नहीं होते हैं, तो बमबारी शुरू हो जाएगी, और दुख की बात है कि यह पहले से कहीं अधिक उच्च स्तर और तीव्रता की होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप
