दुनिया

'होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल', ट्रंप के नए दावे से ईरान की उड़ेगी नींद

Hormuz Crisis Deepen: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Hormuz Crisis Deepen: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की अनुमति के बिना कोई भी जहाज होर्मुज से न तो आ सकता है और न ही जा सकता है।

'होर्मुज पर US का पूरा कंट्रोल'

ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज पर अब अमेरिका का पूरा कंट्रोल है। उन्होंने कहा, ''ईरान इस समय अपने नेतृत्व को लेकर भारी असमंजस में है और वहां 'कट्टरपंथी' के बीच अंदरूनी संघर्ष जारी है, जो युद्ध के मैदान में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर 'मध्यमार्गी' हैं, जिन्हें वह पूरी तरह मध्यमार्गी नहीं मानते, लेकिन उनकी स्थिति मजबूत हो रही है।''

ट्रंप ने आगे कहा कि होर्मुज पर हमारा का पूरा नियंत्रण है और बिना अमेरिकी नौसेना की अनुमति के कोई भी जहाज आ या जा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया गया है और तब तक ऐसा ही रहेगा जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता।

US ने ईरानी तेल टैंकर किया जब्त

इससे पहले, अमेरिकी सेना ने बताया कि उसने ईरान से जुड़ा एक और तेल टैंकर जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल ईरानी तेल की 'तस्करी' के लिए किया जा रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल टैंकर 'मैजेस्टिक एक्स' को जब्त किया है।

रक्षा विभाग ने कहा, ''हम ईरान को रसद सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करते रहेंगे, चाहे ऐसे जहाज कहीं भी संचालित हों।'' यह घटना ईरान द्वारा बुधवार को होर्मुज में तीन जहाजों पर हमला करने और उनमें से दो को अपने कब्जे में लेने के बाद हुई है। रक्षा विभाग ने तेल टैंकर को जब्त करने का फुटेज जारी किया, जिसमें जहाज पर अमेरिकी सैनिक दिखाई दे रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article