दुनिया

'मैं इस पागल कम्यूनिस्ट को न्यूयॉर्क को बर्बाद नहीं करने दूंगा', जोहरान ममदानी पर ट्रंप का बेहद तीखा हमला

शहर की ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग’ की गणना के नतीजे जारी होने के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने ममदानी की जीत की घोषणा की। ममदानी की जीत की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि एक सप्ताह पहले मतदान समाप्त होने के बाद उन्होंने बढ़त बना ली थी, तथा शहर के ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग मॉडल’ के तहत एक और मतगणना से बचने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मतों से बस थोड़ा ही पीछे रह गए थे।

Image

जोहरान ममदानी पर ट्रंप ने फिर बोला हमला।

Zohran Mamdani : न्यूयॉर्क मेयर पद की रेस में आगे चल रहे भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि 'वह ममदानी को न्यूयॉर्क शहर को बर्बाद करने नहीं देंगे और उनके पास उन्हें रोकने के लिए सभी कार्ड्स हैं।' अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में, मैं इस कम्यूनिस्ट पागल को न्यूयार्क को बर्बाद करने की इजाजत नहीं दूंगा। मैं भरोसा देता हूं। मेरे साथ न्यूयॉर्क शहर को प्रेम करने वाले लोग और मेरे पास सभी कार्ड्स हैं। मैं न्यूयॉर्क सिटी को बचाऊंगा और इसे दोबारा 'हॉट' और 'महान' बनाऊंगा, जैसा कि मैंने यूएस के साथ किया है।'

ममदानी ने पूर्व मेयर एंड्रिउ कुओमो को हराया

पिछले महीने न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए हुए प्राइमरी चुनाव में 33 साल के लिए ममदानी ने पूर्व मेयर एंड्रिउ कुओमो को हराया। ममदानी की इस जीत के बाद ट्रंप ने उन पर हमला बोला। ट्रंप ने उन्हें '100 फीसद कम्यूनिस्ट पागल' कहा। मेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह भयानक दिखता है और वह बहुत स्मार्ट भी नहीं है।' हालांकि, ममदानी ने कहा कि वह कम्यूनिस्ट नहीं हैं।

Truth Social

Truth Social

डेमोक्रेटिक मेयर पद की प्राइमरी में जीत हासिल की

दरअसल, ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के डेमोक्रेटिक मेयर पद की प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। मंगलवार को घोषित नए वोटों की गिनती ने उनकी चौंकाने वाली जीत की पुष्टि कर दी, जिसमें उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया। अब ममदानी आम चुनाव के लिए मैदान में उतरेंगे।

50 प्रतिशत मतों से बस थोड़ा ही पीछे रह गए थे

शहर की ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग’ की गणना के नतीजे जारी होने के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने ममदानी की जीत की घोषणा की। ममदानी की जीत की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि एक सप्ताह पहले मतदान समाप्त होने के बाद उन्होंने बढ़त बना ली थी, तथा शहर के ‘रैंक्ड च्वाइस वोटिंग मॉडल’ के तहत एक और मतगणना से बचने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मतों से बस थोड़ा ही पीछे रह गए थे। यह प्रणाली मतदाताओं की अन्य प्राथमिकताओं को भी गिनती में लेने की अनुमति देती है, यदि उनका शीर्ष उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो जाता है।

ममदानी, जिन्होंने 24 जून की प्राइमरी रात को जीत की घोषणा की थी, अब आम चुनाव में मैदान में उतरेंगे, जिसमें वर्तमान मेयर एरिक एडम्स के साथ-साथ स्वतंत्र उम्मीदवार जिम वाल्डेन और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा भी शामिल हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article