दुनिया

'वैश्विक स्तर 2 नेताओं को बहुत पसंद करता हूं, इनमें से एक हैं PM मोदी', ट्रंप ने फिर भारतीय PM की तारीफ की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वैश्वित स्तर पर वह दो नेताओं को बहुत पसंद करते हैं। एक हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दूसरे हैं भारतीय पीएम मोदी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इन दोनों नेताओं का नेतृत्व का अंदाज, राजनीतिक ताकत एवं वैश्विक प्रभाव 'अद्भुत' है।

Image

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की।

Photo : ANI

Trump Admires PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के दो सबसे महान नेताओं में से एक बताया है। उन्होंने पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल, लीडरशिप स्टाइल और भारत की आर्थिक तरक्की में उनकी भूमिका की तारीफ की। ट्रंप ने शुक्रवार को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी एक महान नेता हैं और वह युद्धों से दूर रहते हैं। यह समझदारी भरी बात है। वह सख्त मिजाज के हैं और बहुत शांत हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया संस्थान ‘एक्सियोस’ के साथ एक इंटरव्यू में ये बात कही।

एक जिनपिंग हैं दूसरे मोदी-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वैश्वित स्तर पर वह दो नेताओं को बहुत पसंद करते हैं। एक हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दूसरे हैं भारतीय पीएम मोदी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इन दोनों नेताओं का नेतृत्व का अंदाज, राजनीतिक ताकत एवं वैश्विक प्रभाव 'अद्भुत' है।

भारत की भी जमकर तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ सालों में भारत के राजनीतिक बदलावों पर भी बात की और पहले की राजनीतिक अस्थिरता की तुलना पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल से की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (भारत) सचमुच हमसे बहुत ज्यादा लाभ कमाया था. इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं देता। हमारे नेता बेवकूफ थे जिन्होंने ऐसा होने दिया।

‘मोदी बहुत सख्त और शांत स्वभाव के इंसान’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने पूरी जिंदगी भारत को देखा है। वहां बस सरकारें बदलती रहती थीं। कोई छह महीने के लिए आता था, तो कोई एक साल के लिए और फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी वहां आ गए। वे 12 साल से ज्यादा समय से वहां हैं। बहुत मज़बूत स्थिति में हैं और वे यह सब बहुत शांति से करते हैं। फिर भी वे शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। वे बहुत सख्त मिजाज के इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं।

जी 7 शिखर सम्मेलन में भी की तारीफ

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीते बुधवार को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त करार दिया। उन्होंने यह टिप्पणी पीएम मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले की। विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुद की तुलना पीएम मोदी से करते हुए कहा, ''मैं पीएम मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं...उन्हें देखिए।'' इससे पहले भी कई मौकों पर ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article