Russia Ukraine News Updates: यूक्रेन को एक हजार टैंक रोधी हथियार और विशेष मिसाइल भेजेगा जर्मनी
Russia Ukraine latest news update: यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर गए हैं और सड़कों पर घमासान जारी है। यहां रूस ने इमारतों पर मिसाइल से हमला किया गया। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन मांगा।
Russia Ukraine news update: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास भारत ने शुरू कर दिया है। यूक्रेन से वापस आए 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की पहली उड़ान शनिवार को बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में रात को विस्फोटों और सड़कों पर घमासान के बाद कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया गया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूस के हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि हम अपने देश की रक्षा करेंगे और ऑनलाइन बहुत सारी गलत जानकारी है। फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें। मैं यहां हूं। हम अपने देश की रक्षा करेंगे, क्योंकि हमारी ताकत हमारे सच में है।
यूक्रेन में फंसे 199 लोगों की सूची केंद्र को दी गई: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य के उन 199 लोगों की सूची केंद्र सरकार को भेजी जो युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ देर में कुछ छात्र मुंबई और नयी दिल्ली पहुंचेंगे तथा राज्य सरकार उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उनके परिजनों के संपर्क में है।
जर्मनी भेजेगा टैंक और हथियार
यूक्रेन से मुंबई पहुंचे छात्रों को ला रही हैं गुजरात सरकार ने दो बसें भेजीं
16 हजार छात्र हैं फंसे
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को बताया था कि यूक्रेन में लगभग 16,000 भारतीयों के फंसे होने का अनुमान है, जिनमें अधिकतर छात्र शामिल हैं। कीव और रोमानिया सीमा चौकी के बीच की दूरी लगभग 600 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से इस दूरी को करने में आठ घंटे से 11 घंटे का समय लगता है।
सरमा ने यूक्रेन में फंसे असम के लोगों को निकालने के लिए जयशंकर से बात की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए असम के लोगों को निकालने के संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में हमारे छात्रों की सुरक्षा के बारे में विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि विदेश मंत्रालय (एमईए) छात्रों और निवासियों को तेजी से निकालने के लिए भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’
दूसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना
219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची उड़ान
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। इसमें यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां फंसे 219 भारतीय सवार हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से निकाले गए भारतीय छात्रों का स्वागत किया। पीयूष गोयल ने कहा कि इस संकट की शुरुआत के बाद से, हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाना था। यहां 219 छात्र पहुंचे हैं। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते।
Welcome back to the motherland!
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 26, 2022
Glad to see the smiles on the faces of Indians safely evacuated from Ukraine at the Mumbai airport.
Govt. led by PM @NarendraModi ji is working relentlessly to ensure safety of every Indian. pic.twitter.com/fjuzjtNl9r
UNSC में भारत के रुख की रूस ने की प्रशंसा
भारत में रूसी दूतावास ने कहा कि 25 फरवरी को यूएनएससी में मतदान में भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की अत्यधिक सराहना करते हैं। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना में, रूस यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भारत के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
यूक्रेन की सैन्य मदद के लिए आगे आया अमेरिका
सचिव एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज मैंने रक्षा विभाग को यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त $350 मिलियन प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है ताकि रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद मिल सके।
जेलेंस्की ने की PM मोदी से बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन द्वारा रूसी आक्रमण को खदेड़ने की प्रक्रिया के बारे में सूचित किया। हमारी जमीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हैं। भारत से UNSC में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। एक साथ हमलावर को रोकें।
Spoke with Prime Minister @narendramodi. Informed of the course of repulsing aggression. More than 100,000 invaders are on our land. They insidiously fire on residential buildings. Urged to give us political support in Security Council. Stop the aggressor together!
— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 26, 2022
रूस ने 3 देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया
रूस ने कई देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया। पौलैंड, चेक और बुल्गारिया के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया।
कीव के मेयर ने कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया
यूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्चको ने कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा।
हंगरी: भारत के दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
हंगरी में भारत के दूतावास ने भारतीयों को हंगरी के रास्ते यूक्रेन से निकालने को लेकर सलाह जारी की है
Embassy of India in Hungary issues advisory for Indians to be evacuated from Ukraine via Hungary pic.twitter.com/zmoiwgq7vX
— ANI (@ANI) February 26, 2022
स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने जारी की सलाह
स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने उजहोरोड-वैस्ने नेमेके सीमा के माध्यम से भारतीयों को निकालने के लिए सलाह जारी की
The Embassy of India in Slovakia issues advisory for Indians to be evacuated through the Uzhhorod-Vysne Nemecke border pic.twitter.com/3zZlHMtMMN
— ANI (@ANI) February 26, 2022
जेलेंस्की ने जर्मनी-हंगरी से रूस को SWIFT से अलग करने का आग्रह किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जर्मनी और हंगरी से रूस को स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से अलग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस को स्विफ्ट से अलग करने के लिए यूरोपीय संघ के देशों से लगभग पूर्ण समर्थन पहले से ही है। मुझे उम्मीद है कि जर्मनी और हंगरी में इस फैसले का समर्थन करने का साहस होगा।
#WarBreaking | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान, कहा- 'यूक्रेन ने रूस की हमले की योजना ध्वस्त की, जर्मनी और हंगरी रूस को SWIFT से बाहर करें'@JyotsnaBedi #RussiaUkraineConflict #RussiaUkraineWar #UKraineCrisis pic.twitter.com/31UqKG7MDo
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 26, 2022
कीव से 30 KM दूर रूसी सेना: ब्रिटेन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है।
रूस को SWIFT से अलग करने के पक्ष में फ्रांस: यूक्रेन मंत्री
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि फ्रांस रूस को स्विफ्ट से प्रतिबंधित करने का समर्थन करता है। मैंने रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तीसरे पैकेज को तुरंत पेश करने का आग्रह किया। यूक्रेन को अपनी रक्षा करने में मदद करने के लिए फ्रांस हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए भी तैयार है।
2 दिन में 198 लोगों की मौत: यूक्रेन
रूस के हमले पर यूक्रेन हेल्थ मिनिस्ट्री का बयान है कि 2 दिनों में 198 नागरिक युद्ध में अब तक मारे गए हैं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने आम नागरिकों पर हमले से इनकार किया है। 1115 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 33 बच्चे भी शामिल हैं।
1,00,000 यूक्रेनियन पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं
पोलैंड के उप गृह मंत्री पावेल स्जेफर्नकर का कहना है कि रूस के हमले के बाद से अब तक एक लाख लोग यूक्रेन से पोलैंड की सीमा पार कर चुके हैं।
जो मदद के लिए आना चाहते हैं, उन्हें हथियार देंगे: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हम कीव और शहर के प्रमुख बिंदुओं को नियंत्रित कर रहे हैं। जो लोग आकर हमारी मदद करना चाहते हैं, हम आपको हथियार देंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं।
'कीव पर कब्जा कर यूक्रेन के नेतृत्व को खत्म करना चाहता है रूस'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने शनिवार को कहा कि रूस, कीव पर कब्जा करना चाहता है और देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाहता है, लेकिन यूक्रेन की सेना रूस का कड़ा प्रतिरोध कर रही है।
219 भारतीयों को रोमानिया से लेकर मुंबई आ रहा विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीयों का एक समूह शुक्रवार को रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचा था। भारत की रेस्क्यू टीम शनिवार को रोमानिया पहुंची, जहां से एयर इंडिया के विमान से आज 219 भारतीय स्टूडेंट्स को लाया जा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि वह खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। विमान के शनिवार शाम तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
#WarBreaking | भारतीय विदेश मंत्री का बयान- '219 भारतीयों को रोमानिया से लेकर मुंबई आ रहा विमान' @JyotsnaBedi #RussiaUkraineConflict #RussiaUkraineWar #UKraineCrisis pic.twitter.com/Qwd8Zqlurb
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 26, 2022
यूक्रेन में हर तबाही का मंजर, सड़कों पर घमासान
यूक्रेन में रूस के हमले के तीसरे दिन शनिवार को यहां हिंसा और तेज हो गई है। रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो चुके हैं, जिसके बाद से सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है। कीव प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर छिप जाने की अपील की है। उनसे घरों में खिड़कियों से दूर रहने, उड़ते मलबों और गोलियों से खुद को बचाने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है। अब तक की लड़ाई में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं, जबकि पुलों, स्कूल-कॉलेजों और अपार्टमेंट की इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। राजधानी कीव में विस्फोटों और बंदूकों की आवाज लोगों का दिल दहला रही है।
यूक्रेन में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा रूस!
यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन हिंसा लगातार बढ़ रही है। राजधानी कीव में रिहायशी इलाकों को भी रूसी बमबारी में निशाना बनाने की रिपोर्ट है। बताया जा रहा है कि कीव के दक्षिण-पश्चिम इलाके में शनिवार सुबह दो मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक रिहाइशी इमारत पर गिरी। दूसरी मिसाइल के कीव में जुलियानी एयरपोर्ट के पास गिरने की सूचना है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कीव की एक रिहायशी इमारत की तस्वीर शेयर करते हुए दुनिया के देशों से रूस को अलग-थलग करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में रिहाइशी इमारत को एक तरफ से ध्वस्त देखा जा रहा है।
Kyiv, our splendid, peaceful city, survived another night under attacks by Russian ground forces, missiles. One of them has hit a residential apartment in Kyiv. I demand the world: fully isolate Russia, expel ambassadors, oil embargo, ruin its economy. Stop Russian war criminals! pic.twitter.com/c3ia46Ctjq
— Dmytro Kuleba (@DmytroKuleba) February 26, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति का नया वीडियो, कहा- नहीं डालेंगे हथियार
रूस ने जहां यूक्रेन के मेलितोपोल शहर पर कब्जे का दावा किया है, वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दो टूक कहा है कि यूक्रेन की सेना हथियार नहीं डालेगी। जेलेंस्की ने यह वीडियो यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कों पर चलते हुए रिकॉर्ड किया है। इसे उन अफवाहों के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि जेलेंस्की ने अपनी सेना से रूस के सामने समर्पण कर देने को कहा है। इसमें वह यूक्रेनी भाषा में कहते सुने जा रहे हैं, 'इंटरनेट पर बहुत सारी फर्जी बात कही जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि मैंने हमारी सेना को हथियार डालने को कहा है। लेकिन यह सच नहीं है। हम हथियार नहीं डालेंगे। अंतिम सांस तक देश की रक्षा करेंगे।'
Не вірте фейкам. pic.twitter.com/wiLqmCuz1p
— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 26, 2022
यूक्रेन के मेलितोपोल शहर पर रूस का कब्जा!
यूक्रेन में रूस का हमला जारी है, जिसका यूक्रेनी सेना बल की ओर से जवाब दिया जा रहा है। यूक्रेन पर कई जगह से हमले किए जा रहे हैं। यहां ब्लैक सी से मिसाइलें दागी जाने की भी रिपोर्ट्स हैं। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मेलितोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक और इंटरफेस में रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से ऐसे दावे किए गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकराई अमेरिकी पेशकश
यूक्रेन में जारी रूसी जंग के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें यूक्रेन से बाहर निकालने की अमेरिका की पेशकश को खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह कहते हुए अमेरिकी पेशकश को खारिज कर दिया है कि 'लड़ाई यहां है। मुझे हथियारों की जरूरत है, सवारी की नहीं।' सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है।
एयर इंडिया की फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंची
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को घर वापसी का इंतजार है। उनके लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। इस बीच एयर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच गई है, जहां से वह भारतीय स्टूडेंट्स को लेकर स्वदेश रवाना होगी। एयर इंडिया ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए शनिवार को 2 फ्लाइट्स के संचालन की जानकारी दी थी।
#BREAKING | घर वापसी के इंतजार में छात्र, एयर इंडिया की फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंची#RussiaUkraineConflict #RussiaUkraineWar @iamdeepikayadav #IndiansInUkraine pic.twitter.com/SnB1jC6kUf
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 26, 2022
यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को सरकार का आश्वासन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर उनके अभिभावक यहां चिंता में डूबे हैं, जिन्हें आश्वस्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें।
यूक्रेन को 600 मिलियन डॉलर देगा अमेरिका
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को अमेरिका और नाटो देशों से उस तरह की सहायता नहीं मिली है, जैसी कि उसे उम्मीद थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बयानों से इसे लेकर निराशा साफ जाहिर होती है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन को 600 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है।
#America ने #Ukraine को 600 मिलियन की मदद का किया ऐलान, क्या है बाइडेन का प्लान? देखिए, लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) राज कादयान और पूर्व राजनयिक गुरजीत सिंह ने क्या कहा@JyotsnaBedi #RussiaUkraineConflict #RussiaUkraineWar pic.twitter.com/Q8I8JIhlxf
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 26, 2022
अब महासभा में तय होगी रूस की जवाबदेही
यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की निंदा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाया गया प्रस्ताव हालांकि रूस के वीटो के कारण गिर गया है, लेकिन इसके पक्ष में वोट करने वाले देशों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि वे इस मसले को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ले जाएंगे, जहां रूस का वीटो पावर काम नहीं करेगा और दुनिया के देश उसे यूक्रेन में कार्रवाई के लिए जवाबदेह ठहराएंगे। बयान में कहा गया है कि रूस UN के चार्टर को वीटो नहीं कर सकता और न ही वह जवाबदेही को वीटो कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उद्देश्य उस तरह के युद्ध को रोकना है जैसा कि राष्ट्रपति पुतिन ने अभी शुरू किया है। इसमें कहा गया है कि इस उल्लंघन के खिलाफ खड़े होने की हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है, जो वास्तव में दोषी है।
Will take this matter to the General Assembly, where Russian veto doesn't apply & the nations of the world will continue to hold Russia accountable. Russia can't veto UN Charter. It can't, &will not veto accountability: Jt Statement by nations that voted in favour of resolution
— ANI (@ANI) February 26, 2022
भारत ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स
भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि वे वहां बात कर उनके साथ समन्वय स्थापित कर सकें। यूक्रेन में अब भी करीब 18000 भारतीयों के फंसे होने का अनुमान है, जो रूस की ओर से लगातार हो रही बमबारी से खौफजदा हैं। भारतीय नेतृत्व ने इस मसले पर रूसी नेतृत्व से भी बात की है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी का आश्वासन लिया है।
भारतीयों को वापस लाएंगे एयर इंडिया के विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए एयर इंडिया 2 उड़ानों का आज (शनिवार, 26 फरवरी) संचालन करेगी। एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दो फ्लाइट दिल्ली और मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट के लिए रवाना होगी। एयर इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट्स के लिए अरेंजमेंट यूक्रेन में हालात पर विदेश मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के आधार पर किया गया है।
भारत ने जारी की नई एडवाइजरी
यूक्रेन में जारी रूसी जंग के बीच भारत की प्रमुख चिंता अब भी वहां फंसे भारतीय हैं। बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों/नागरिकों का एक समूह शुक्रवार को रोमानिया बॉर्डर के लिए रवाना हुआ था। भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों के लिए अब शनिवार को एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वे बिना पूर्व सूचना के बॉर्डर पर न जाएं और पूर्वी सेक्टर में रहने वाले हालात सामान्य होने तक वहीं रहें।
यूक्रेन के राष्ट्रपति का सवाल, 'कौन देगा हमें सुरक्षा की गारंटी?'
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन लगातार मदद की गुहार लगा रहा है। NATO के हाथ खड़ा कर देने के बाद से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं, 'मैंने यूरोप के 27 देशों से बात की है कि क्या यूक्रेन NATO में है या नहीं। मैंने सीधे बात की, सब डरे हुए हैं, किसी ने जवाब नहीं दिया। लेकिन हम नहीं डरे हैं। हम किसी से भी नहीं डर रहे हैं। अपने देश की सुरक्षा करने में हमें डर नहीं है। हमें रूस का भी डर नहीं है। रूस से बात करने में भी हमें कोई डर नहीं है। हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के न्यूट्रल होने के मुद्दे पर भी बात करने को तैयार हैं। हम अभी नाटो के सदस्य नहीं बने हैं। लेकिन हमारी सुरक्षा की क्या गारंटी है और सबसे बड़ी बात ये है कि गारंटी कौन सा देश देगा।'
पुतिन के साथ-साथ रूस के नेताओं पर भी अमेरिका ने लगाया बैन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है। यूक्रेन में रूस की आक्रामकता के खिलाफ एक्शन लेते हुए अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, फर्स्ट डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर एंड चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ऑफ आर्म्ड फोर्सेस वलेरी गेरासिमोव पर भी अमेरिका ने बैन लगाया है।
आज यूक्रेन में हो जाएगा 'तख्तापलट'?
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। जानकारी के मुताबिक रूसी फौज किसी भी समय यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले सकती है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की सेना ने अपने देश के मौजूदा नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की अपील की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आज यूक्रेन में 'तख्तापलट' हो जाएगा?
यूक्रेन में आज युद्ध विराम! क्या राजधानी कीव पर हो जाएगा रूस का कब्जा? @JyotsnaBedi #RussiaUkraineWar #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/H0MeuRwiYm
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) February 26, 2022
यूक्रेन की यूरोप से मदद की अपील
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और नाटो की तरफ से प्रतिबंधों का ऐलान तो किया गया है, लेकिन यूक्रेन को अब तक कोई ऐसी मदद नहीं मिली है, जिससे उसे अपने से कई गुना ताकतवर रूस से युद्ध लड़ने में सहायता मिल सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर कहा है कि रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को पश्चिम का सहयोग 'धीमा' हो गया है। उन्होंने यूरोपीय देशों से यूक्रेन के लिए लड़ने में अपने 'लड़ाकू अनुभव' का इस्तेमाल करने की अपील की है।
सुरक्षा परिषद की बैठक
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें 11 सदस्यों ने इसका समर्थन किया, जबकि रूस ने इसे वीटो कर दिया। रूसी हमले के खिलाफ लाए गए इस निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत ने हिस्सा नहीं लिया। भारत के साथ-साथ चीन और यूएई ने भी इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
रूसी विदेश मंत्री की भारत से अपील
रूस के हमले के बाद से यूक्रेन लगातार दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है। उसने भारत से एक बार फिर रूस से अपने संबंधों का हवाला देते हुए सैन्य कार्रवाई बंद करने के लिए रूसी नेतृत्व पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की अपील की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने इस मसले पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है।

