दुनिया

कहां है शोभराज की 'इकलौती' जिंदा बची प्रेमिका? जेल में की थी शादी, बिग बॉस के बाद हो गई गायब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 23, 2022, 10:14 AM IST

चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) ऐसी शख्सियत का मालिक है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो जिस लड़की को चाहता था, उसे अपनी जाल में फंसा लेता था। एक के बाद एक उसने कई विदेशी लड़कियों को फंसाया और फिर उसे लूटकर मार डाला। उसने दुनिया के कई देशों में अपनी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

Image

चार्ल्स शोभराज ने निहिता बिस्वास से की थी शादी (फोटो- एपी)

Charles Sobhraj- चार्ल्स शोभराज, नाम एक कारनामे अनेक। इसने ऐसे-ऐसे काम किए हैं कि अगर आप लिखने बैठें तो पूरी किताब लिखी जा सकती है। फिल्म तो बन ही चुकी है। इसके बारे में कहा जाता है कि इसकी एक प्रेमिका को छोड़कर आज की तारीख में कोई और प्रेमिका जिंदा नहीं है। ये ऐसा जाल बिछाता कि लड़कियां उसमें फंसती चली जाती। रॉयल जिंदगी और उस जिंदगी के लिए ठगी की वारदात। निशाने पर हमेशा बिकनी पहनी हुई लड़कियां, इसी की ताक में चार्ल्स शोभराज रहता था।

कौन थी वो, जो बची है जिंदा

नेपाल की जेल को अपवाद के रूप में छोड़ दें तो चार्ल्स शोभराज किसी भी जेल में ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। तिहाड़ समेत दुनिया की कई जेलों को तोड़कर वो फरार हो चुका है। इस दौरान उसने कई प्रेमिकाओं का इस्तेमाल किया था। हालांकि उसकी कुछ प्रेमिका उस समय जिंदा भी बच गईं थीं, लेकिन आज की तारीख में ऐसा दावा सिर्फ एक लड़की के पास है और वो है नेपाल की निहिता बिस्वास।

कौन है निहिता बिस्वास

चार्ल्स शोभराज ने 2010 में दूसरी शादी निहिता के साथ की थी। नेपाल की जेल में जब शोभराज बंद था तो मुकदमे के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। शोभराज को वकील के लिए ट्रांसलेटर की जरूरत थी, जिसे निहिता ने पूरा किया था। महज तीन महीनों की मुलाकात में दोनों ने शादी कर ली। तब निहिता 21 साल की थी और शोभराज 64 साल का।

शोभराज की जबरदस्त फैन

बाकी प्रेमिकाओं की तरह निहिता भी शोभराज की जबरदस्त फैन थी। उसने शोभराज के साथ शादी की, संबंध बनाए और फिर उसी के कहने पर बिग बॉस- 5 में भी आई। तब निहिता ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि वो शो में ज्यादा दिनों तक नहींं टिकी थी।

अब कहां है

बिग बॉस से बाहर आने के बाद निहिता एक तरह से गायब ही हो गई। आज जब 19 साल बाद शोभराज जेल से बाहर आने वाला है तो भी वो नजर नहीं आई है। उसकी मां जरूर इस मौके पर नजर आईं और उन्होंने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी भी जताई, लेकिन निहिता कहां है, इसके बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article