दुनिया

ट्रंप-पुतिन की बैठक से पहले बर्लिन जाएंगे जेलेंस्की, जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति

जेलेंस्की पहले यूरोपीय नेताओं से मिलेंगे और लगभग एक घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक डिजिटल बैठक की तैयारी करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह देखना चाहते हैं कि क्या पुतिन युद्ध को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं। यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का यह चौथा साल है। ट्रंप ने यूरोप में अपने सहयोगियों को यह कहकर निराश किया है कि यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले कुछ इलाके छोड़ने होंगे।

Image

बर्लिन जाएंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। तस्वीर-AP

Photo : AP

Zelensky will go to Berlin : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस सप्ताह के आखिर में होने वाली बैठक से पहले बर्लिन आएंगे जहां वह बुधवार को यूरोप एवं अमेरिकी नेताओं के साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की बातचीत में शामिल होंगे। मर्ज ने बुधवार को कई डिजिटल बैठकें बुलाई हैं ताकि यूरोप और यूक्रेन के नेताओं की आवाज उस शिखर सम्मेलन से पहले सुनी जा सके जिसमें उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।

ट्रंप-वेंस से भी बात करेंगे जेलेंस्की

जेलेंस्की पहले यूरोपीय नेताओं से मिलेंगे और लगभग एक घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक डिजिटल बैठक की तैयारी करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि वह देखना चाहते हैं कि क्या पुतिन युद्ध को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं। यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का यह चौथा साल है। ट्रंप ने यूरोप में अपने सहयोगियों को यह कहकर निराश किया है कि यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले कुछ इलाके छोड़ने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रूस को जमीन की अदला-बदली स्वीकार करनी होगी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन से क्या-क्या देने की उम्मीद की जा सकती है।

यूरोपीय देशों को है पुतिन से डर

यूरोपीय देश और यूक्रेन इस बात को लेकर आशंकित हैं कि पुतिन अनुकूल रियायतें हासिल कर सकते हैं और बिना रियायतों के शांति समझौते की रूपरेखा तय कर सकते हैं। यूरोपीय देशों को सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि अगर पुतिन यूक्रेन में जीत जाते हैं, तो उनकी नजरें यूरोपीय देशों में से किसी एक पर टिक जाएंगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article