Bangladesh Election: बांग्लादेश में शेख हसीना पाचवीं बार पीएम बनने जा रही हैं, उनकी पार्टी चुनाव जीत चुकी है। चुनाव जीतने के साथ ही शेख हसीना ने भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 1971 को याद करते हुए कहा कि भारत के साथ हमारा अद्भुत रिश्ता है। उन्होंने इतिहास में महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान बांग्लादेश का समर्थन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारत के साथ अद्भुत संबंध
ढाका में अपने आवास, गणभवन में एक संवाददाता सम्मेलन में, शेख हसीना ने ANI के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत बांग्लादेश का एक महान दोस्त हैं। उन्होंने 1971 और 1975 में हमारा समर्थन किया। हम भारत को अपना पड़ोसी मानते हैं। मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं।
क्या बोलीं शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने कहा- "भारत, बांग्लादेश का बहुत अच्छा दोस्त है। उन्होंने 1971 और 1975 में हमारा समर्थन किया है। हम भारत को अपना पड़ोसी मानते हैं। मैं वास्तव में सराहना करती हूं कि हमारे बीच एक अद्भुत रिश्ता है। अगले 5 वर्षों में हमारा मुख्य ध्यान आर्थिक प्रगति पर होगा और जो भी काम हमने शुरू किया है उसे पूरा करना होगा।"
चुनाव में किया क्या
मीडिया की खबरों के अनुसार, हसीना की पार्टी ने 300 सीट वाली संसद में 223 सीट हासिल कीं। एक उम्मीदवार के निधन के कारण 299 सीट पर चुनाव हुये थे। इस सीट पर मतदान बाद में होगा। संसद में मुख्य विपक्षी दल जातीय पार्टी को 11, बांग्लादेश कल्याण पार्टी को एक और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 62 सीट पर जीत दर्ज की। जातीय समाजतांत्रिक दल और वर्कर्स पार्टी ऑफ बांग्लादेश ने एक-एक सीट जीतीं। अवामी लीग पार्टी की प्रमुख हसीना (76) ने गोपालगंज-तृतीय सीट पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। संसद सदस्य के रूप में यह उनका आठवां कार्यकाल है। हसीना 2009 से सत्ता पर काबिज हैं और एकतरफा चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। अहम बात यह है कि 1991 में लोकतंत्र की बहाली के बाद से ऐसा दूसरी बार है जब सबसे कम मतदान हुआ।
