दुनिया

Bangladesh: बढ़ती जा रही शेख हसीना की मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज; अब तक सात केस

Bangladesh: शेख हसीना इस समय भारत में मौजूद है। यहां से वो किसी और देश जाने की कोशिश में है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Image

शेख हसीना के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज
  • छात्र की हत्या का आरोप
  • हसीना के साथ-साथ कई और आरोपी

Bangladesh: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, शेख हसीना के खिलाफ एक और मामला बांग्लादेश में दर्ज किया गया है। शेख हसीना पर हत्या का आरोप लगा है।

छात्र की हत्या का आरोप

बांग्लादेश में आरक्षण सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान एक कॉलेज छात्र की मौत को लेकर शनिवार को देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया। हसीना के खिलाफ छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

कितने आरोपी

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला हसीना, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल और 32 अन्य लोगों के खिलाफ चंदगांव में दर्ज किया गया है, जिनमें अवामी लीग के कई नेता भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में 40 से 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

शेख हसीना के खिलाफ कितने मामले

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच हसीना को पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह सातवां मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में थाना प्रमुख जाहेदुल कबीर के हवाले से बताया गया है कि मृतक छात्र तनवीर सिद्दीकी के चाचा मोहम्मद परवेज ने शनिवार सुबह चांदगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

भारत में है शेख हसीना

शेख हसीना पांच अगस्त को उस वक्त देश छोड़कर भारत चली गईं थीं, जब सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!