दुनिया

Istanbul Firing: इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला; गोलीबारी में 1 हमलावर मारा गया, दो घायल, 2 पुलिसकर्मी भी चोटिल

Istanbul Firing: मंगलवार को इस्तांबुल में गोलीबारी की एक घटना में दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए, एक हमलावर मारा गया और दो हमलावर घायल हो गए।

Image

इस्तांबुल में 'इजरायली वाणिज्य दूतावास' के पास गोलीबारी

Istanbul Firing: मंगलवार यानी 7 अप्रैल को इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट (Israeli Consulate) के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में एक हमलावर मारा गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तुर्की के इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के बाहर गोलीबारी हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कम से कम एक हमलावर मारा गया।

अलग-अलग रिपोर्टों में मारे गए हमलावरों की संख्या को लेकर विरोधाभास था। शुरू में बताया था कि तीन हमलावर मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन बाद में उसने कहा कि एक हमलावर मारा गया और दो गंभीर रूप से घायल हो गया।

सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इज़रायली कॉन्सुलेट के बाहर गोलियां चलाने के बाद एक बंदूकधारी मारा गया। शेयर किए गए विज़ुअल्स में एक पुलिस अधिकारी को बंदूक निकालते और गोलियों की आवाज़ गूंजने पर आड़ लेते हुए देखा गया। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया।

इजराइल दूतावास के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है

एक और वीडियो, जो कथित तौर पर उसी जगह का है, उसमें भी गोलीबारी जैसी आवाज़ें और बैकग्राउंड में लोगों के चीखने की आवाज़ें सुनाई दीं।

इस्तांबुल में इजराइल दूतावास के आसपास आम तौर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

एक हमलावर मारा गया और दो हमलावर घायल

इस्तांबुल के गवर्नर ने स्थानीय मीडिया को बताया-गोलीबारी की जगह पर दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए, एक हमलावर मारा गया और दो हमलावर घायल हो गए। तुर्की के न्याय मंत्री ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दूतावास उस ऊंची इमारत के अंदर एक या दो मंज़िलों पर स्थित है। बताया जा रहा है कि 'फिलहाल कोई भी इज़राइली राजनयिक तुर्की की सीमा में मौजूद नहीं है।'

इन हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में हड़कंप

यह गोलीबारी इज़राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हुई है। इन हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले असर के कारण पूरी दुनिया में इसका प्रभाव महसूस किया जा रहा है।

अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद युद्ध

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद एक युद्ध छिड़ गया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं और उन्होंने ईरानियों को ऐसा करने के लिए 'मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)' की समय सीमा दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article