Havana Syndrome:'हवाना सिंड्रोम' क्या है? जिसने अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को भारी चिंता में डाला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 04:21 PM IST

Havana Syndrome News:हाल के दिनों में कई अमेरिकी अधिकारी हवाना सिंड्रोम से पीड़ित हुए हैं सीआईए डायरेक्टर बिल बर्न्स हाल में भारत के दौरे पर थे इस दौरे पर बर्न्स की टीम के एक सदस्य में इसके सिम्पटम्स नजर आए थे।

Havana Syndrome:'हवाना सिंड्रोम' क्या है? जिसने अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को भारी चिंता में डाला!

नई दिल्ली: सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स अपने अधिकारियों के साथ इस महीने भारत की यात्रा पर थे, उन्होंने अपनी एक रिपोर्ट में एक रहस्यमयी बीमारी हवाना सिंड्रोम (Havana syndrome) के लक्षणों के बारे में बताया, उनके मुताबिक करीब 200 अमेरिकी अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य हवाना सिंड्रोम से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

पिछले महीने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की वियतनाम यात्रा में इन्हीं कारणों से देरी हुई थी। 24 अगस्त को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कि वियतनाम जाने वाली उड़ान में देरी हुई क्योंकि देश की राजधानी हनोई में कुछ संदिग्ध मामले सामने आए थे।

क्या ये हवाना सिंड्रोम है, कैसै हैं इसके लक्षण?

साल 2016 में अमेरिकी खुफिया के कई अधिकारी और राजनयिक क्यूबा की राजधानी हवाना में थे इस दौरान कई कर्मचारियों को मिचली, तेज सिरदर्द, थकान, चक्कर आने की दिक्कतें पेश आईं बताते हैं कि इस सबका लंबे वक्त तक असर रहा, इसे हवाना सिंड्रोम कहा गया। बीमारी से प्रभावित कर्मचारियों में से तो कुछ तो ठीक हो गए लेकिन कई लोग लंबे समय तक प्रभावित रहे।

भारत में 'हवाना सिंड्रोम' के लक्षण नजर आने का यह पहला मामला

अमेरिका इस रहस्यमय बीमारी के बारे में जांच करता रहा है कई साल लगे 2020 के आखिर में अमेरिकी नेशनल एकेडमिक्स ऑफ साइंसेज ने हवाना सिंड्रोम का संभावित कारण डायरेक्टेड माइक्रोवेव रेडिएशन को बताया। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के विएना से भी दर्जनों मामलों का पता चला था। भारत में 'हवाना सिंड्रोम' के लक्षण नजर आने का यह पहला मामला है।
 

End of Article