Rishi Sunak: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए रेस में शामिल ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन में गौ पूजा करते नजर आए। अनुष्ठान के वीडियो और तस्वीरों ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों का दिल जीता है। वीडियो और फोटो में सुनक और उनकी पत्नी को गाय की पूजा करते और आरती करते देखा जा सकता है।
ऋषि सनक ने लंदन में पत्नी के संग की गौ पूजा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल
साथ ही ब्रिटेन के पूर्व चांसलर को पहली बार हाथ में पीतल का गिलास लिए गाय को पवित्र जल अर्पित करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। ये सुनक द्वारा भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में अपने जन्माष्टमी समारोह की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद आया है। सुनक ने इससे पहले पिछले साल अपने आधिकारिक आवास पर दीये जलाकर दीवाली मनाकर ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों का दिल जीता था।
इससे पहले भारतीय प्रवासियों ने उनकी भलाई और जीत सुनिश्चित करने के लिए हवन का आयोजन किया था। भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में सबसे बड़े जातीय अल्पसंख्यकों में से एक है, जिसमें करीब 1.5 मिलियन लोग हैं, जो कुल आबादी का लगभग 2.5 प्रतिशत है। 2.5 प्रतिशत जीडीपी में लगभग 6 प्रतिशत का योगदान करने का अनुमान है।

