Copenhagen shootings  : डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, कई लोग घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 06:38 AM IST

Copenhagen shootings : इस हमले के बारे में कोपेनहेगन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, 'फील्ड्स मॉल में गोलाबारी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में कुछ बता सकने की स्थिति में नहीं हैं। मॉल में अब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

Copenhagen shootings  : डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौत, कई लोग घायल
Photo Credit: AP

Copenhagen shootings : डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक मॉल में गोलीबारी की भीषण घटना सामने आई है। रविवार को हुए इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी मामले में पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे आतंकी हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस युवक ने मॉल में लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने हमलावर अथवा घायलों के बारे में किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जिस समय हमला हुआ उस समय मॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है
इस हमले के बारे में कोपेनहेगन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, 'फील्ड्स मॉल में गोलाबारी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में कुछ बता सकने की स्थिति में नहीं हैं। मॉल में अब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। हम इस गोलीबारी के बारे में जल्द ही आपको जानकारी देंगे।' कोपेनहेगन पुलिस ने कहा है कि वह पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है।

Copenhagen shootings

मेयर ने घटना को 'भयावह' बताया 
पुलिस ने बताया कि हम घटनास्थल पर मौजूद हैं और इस गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी के दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखा गया, फायरिंग में कई लोग घायल हुए। मौके पर अधिकारियों को पहुंचते भी देखा गया। कोपेनहेगन के मेयर सोफी एच एंडरसन ने इस घटना को 'भयावह' बताया है। हालांकि, मेयर ने कहा कि उन्हे यह नहीं पता कि इस हमले में जान गंवाने वाले और घायलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। फील्ड शॉपिंग मॉल साल 2004 में खुला था और इसे डेनमार्क का दूसरा सबसे बड़ा मॉल बताया जाता है।     

End of Article