Jamal Khashogi: पत्रकार जमाल खशोगी हत्या में सऊदी प्रिंस का कनेक्शन, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 09:16 AM IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार रहे जमाल खशोगी की हत्या के पीछए सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिल सलमान का ही हाथ था।

Jamal Khashogi: पत्रकार जमाल खशोगी हत्या में सऊदी प्रिंस का कनेक्शन, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

 नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार रहे जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी अरब के राजकुमार ने ही कराई थी। जानकार कहते हैं कि इस तरह की खबरों में अगर तनिक भी सच्चाई होगी तो उसका असर दोनों देशों के संबंधों में पड़ना लाजिमी है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने असंतुष्ट पत्रकार जमाल खशोगी को पकड़ने या मारने के लिए एक ऑपरेशन को मंजूरी दी, जिसे 2018 में हत्या कर दी गई थी।

अमेरिकी रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के अमेरिकी कार्यालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "हम आकलन करते हैं कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को पकड़ने या मारने के लिए इस्तांबुल में एक ऑपरेशन को मंजूरी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी प्रिंस की हरी झंडी के बगैर जमाल खशोगी को मारना संभव नहीं था। खशोगी, सऊद प्रिंस के कटू आलोचक रहे हैं। बताया जाता है कि 2018 में उन्हें बहला फुसलाकर इस्तांबुल बुलाया गया था और टुकड़े टुकड़े कर मार दिया गया।



खशोगी हत्याकांड में 5 लोगों को सुनाई गई थी मौत की सजा
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी की कोर्ट ने 8 लोगों को दोषी करार दिया गया था। 5 को मौत की सजा सुनाई गई। तीन अन्य लोगों को कुल 24 साल जेल की सजा दी गई थी। सऊदी सरकार के अभियोजन पक्ष की तरफ से बताया गया था कि खशोगी की हत्या सऊदी के ही कुछ लोगों ने की थी।
 


End of Article