इजरायल ने गाजा की ओर से रॉकेट से हमला करने के बाद किए हवाई हमले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2020, 08:56 AM IST

इजराइल ने गाजा की तरफ राकेट से हमले करने के बाद हवाई हमले किए हैं। इजरायल का कहना है कि उसने ये हमले चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों पर किए थे।

इजरायल ने गाजा की ओर से रॉकेट से हमला करने के बाद किए हवाई हमले

यरुशलम: गाजा पट्टी से दागे गए दो रॉकेट के इज़राइली सुरक्षा बाड़ के पास गिरने के बाद इज़राइल ने हमास के कब्जे वाले स्थानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए।
इज़राइल की सेना ने यह जानकारी दी। हमले में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की अभी कोई खबर नहीं है। सेना ने कहा, ‘भूमिगत निर्माण और सुरंग निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंक्रीट निर्माण स्थल पर हमला किया गया, जो हमास से संबंधित है।’

गाजा से विस्फोटक भरे गुब्बारों को इज़राइल की तरफ भेजने के बाद से हाल ही में क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया। विस्फोटक गुब्बारे छोड़े जाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइल की सेना ने गाजा पट्टी के चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। हमास द्वारा 2007 में गाजा पर नियंत्रण के बाद से अब तक इज़राइल और हमास के बीच विवाद जारी है।

End of Article