Colorado Shooting: यूएस में कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 10 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2021, 09:21 AM IST

अधिकारियों द्वारा एक व्यक्ति को स्टोर से बाहर ले जाते हुए देखा गया था, जिसे हथकड़ी लगाई गई थी और उसके पैर से खून बह रहा था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि उक्त व्यक्ति संदिग्ध था या नहीं।

Colorado Shooting: यूएस में कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी सहित 10 की मौत

बोल्डर (अमेरिका) : अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर स्थित एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की एक घटना में एक पुलिसकर्मी समेत 10 लोग मारे गए और इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। बोल्डर के पुलिस प्रमुख मारिस हेरोल्ड ने सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध का इलाज चल रहा है। जनता को अब कोई खतरा नहीं है।

गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत
अधिकारियों द्वारा एक व्यक्ति को स्टोर से बाहर ले जाते हुए देखा गया था, जिसे हथकड़ी लगाई गई थी और उसके पैर से खून बह रहा था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि उक्त व्यक्ति संदिग्ध था या नहीं। हेरोल्ड ने बताया कि घटना में पुलिस अधिकारी एरिक टैली (51) की मौत हो गई, जो 2010 से बोल्डर पुलिस में कार्यरत थे।

बोल्डर काउंटी के लिए यह एक दुःस्वप्न जैसा 
बोल्डर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइकल डोहर्टी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिवारों को सूचना दी जा रही है इसलिए अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता। डोहर्टी ने कहा, 'यह बोल्डर काउंटी के लिए एक दुःस्वप्न जैसा है और स्थानीय, राज्य तथा संघीय अधिकारी हमारा सहयोग कर रहे हैं।'
बोल्डर पुलिस के कमांडर केरी यामागुची ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी गोलीबारी का मकसद नहीं पता चल पाया है।
 


End of Article