अमेरिका में जिनका हो चुका है वैक्सीनेशन मास्क की जरूरत नहीं, जो बिडेन की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2021, 06:45 AM IST

अमेरिकी सरकार का कहना है कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन हो चुका है उन्हें अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।

अमेरिका में जिनका हो चुका है वैक्सीनेशन मास्क की जरूरत नहीं, जो बिडेन की घोषणा

इस समय एक तरफ दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिकी लोगों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं अब उन्हें मास्क पहनना या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूरी नहीं है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने कही है। बता दें कि लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य था।

वैक्सीनेशन कराने वालों को मास्क से छूट
अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रीवेंशन ने बताया है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस यानी 6 फीट की दूरी के नियम को फॉलो किए बिना अपने क्रियाकलापों को शुरू कर सकते हैं। लेकिन राज्य, स्थानीय, आदिवासी या क्षेत्रीय कानूनों, लोकल बिजनेस और वर्कप्लेस पर गाइडलाइंस के मुताबिक जिन जगहों पर मास्क पहनने की बाध्यता है  वहां मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। 


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अगर आप पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गए तो हैं आपको अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसके साथ यह भी कहा कि एक साल की कड़ी मेहनत और इतनी कुर्बानी के बाद अब यह रूल एकदम सिंपल है।  या तो वैक्सीन लगवाएं या फिर हमेशा मास्क पहनते रहें।

End of Article