साल 2020 के सबसे बड़े दानी बने जेफ बेजोस, रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2021, 10:58 PM IST

Jeff Bezos: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने पिछले साल यानी 2020 में सबसे बड़ा दान दिया है। बेजोस ने 2020 में करीब 73 हजार करोड़ रुपए का दान दिया है।

साल 2020 के सबसे बड़े दानी बने जेफ बेजोस, रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली: अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस ने 2020 में सबसे ज्यादा दान दिया। 2020 में शीर्ष दान की वार्षिक सूची में वो सबसे ऊपर रहे। जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करने के लिए बेजोस ने 10 बिलियन डॉलर (करीब 73 हजार करोड़) का दान दिया। 56 वर्षीय बेजोस की कुल संपत्ति लगभग 188 बिलियन डॉलर है। 

इस बीच, बेजोस के अलावा 2020 में शीर्ष 10 दान का योग 2011 के बाद से सबसे कम 2.6 बिलियन डॉलर था। इस साल बेजोस की संपत्ति में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। डेटा बताता है कि बेजोस की संपत्ति 2020 में 18 मार्च से 7 दिसंबर तक 60 फीसदी से अधिक हो गई है।

बेजोस के बाद सबसे अधिक दान फिल नाइट और उनकी पत्नी पेनी ने किया। इस जोड़ी ने 2020 में दूसरा और तीसरा सबसे बड़ा दान किया। पिछले साल मार्च से दिसंबर की अवधि में नाइट ने अपनी संपत्ति में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। नाइट और उनकी पत्नी ने नाइट फाउंडेशन को 900 मिलियन डॉलर और ओरेगन विश्वविद्यालय को 300 मिलियन डॉलर दिए।

2019 में पत्नी से हुआ तलाक

बेजोस ने 1994 में न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक सम्पूर्ण देश का भ्रमण करने के बाद, अमेजन.कॉम की स्थापना की। ये फोर्ब्स की 2018 की लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी है। 2019 में बेजोस का तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस को 2.4 लाख करोड़ रुपए की दौलत मिली थी। मैकेंजी ने इस दौलत में से आधा 1.2 लाख करोड़ दान देने का एलान किया था। तलाक के बाद उन्होंने नया घर खरीदा था। ये घर न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में है। बेजोस ने इस घर को खरीदने के लिए 8 करोड़ डॉलर खर्च किए। भारतीय रुपयों में ये कीमत 552 करोड़ रुपए है। 

End of Article