दुनिया

California News: कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी और खालिस्तानी नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 03:54 PM IST

Hindu Temple Attacked in USA: इस बार कैलिफोर्निया के हेवार्ड में विजय शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया गया। इससे पहले स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था और शिव दुर्गा मंदिर में भी चोरी हुई थी।

Image

अमेरिका में मंदिर को बनाया निशाना

Hindu Temple Attacked in USA: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर हमला किया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने इस हमले को अंजाम दिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने कहा कि कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। यह घटना कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे जाने और तोड़फोड़ किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। एचएएफ ने बताया कि खालिस्तान समर्थक नारों के साथ एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। कैलिफोर्निया के हेवार्ड में विजय शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया गया। इससे पहले स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था और शिव दुर्गा मंदिर में भी चोरी हुई थी। फाउंडेशन ने कहा कि वह मंदिर के नेताओं और अल्मेडा पुलिस विभाग और नागरिक अधिकार प्रभाग के संपर्क में है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने की निंदा

पिछले महीने अमेरिकी विदेश विभाग ने कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ की निंदा की थी। इसने दोषियों को जवाबदेह ठहराने के नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत किया। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक हैंडल ने ट्विटर पर लिखा- हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई बर्बरता की निंदा करते हैं। हम नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

खालिस्तान समर्थकों का हाथ

यह बयान कैलिफोर्निया के नेवार्क में संदिग्ध खालिस्तान समर्थकों द्वारा कथित तौर पर स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाए जाने के बाद आया है। 23 दिसंबर को सामने आई इस घटना में मंदिर की बाहरी दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखने के साथ ही तोड़फोड़ भी की गई थी। मंदिर के प्रवक्ता भार्गव रावल ने कहा कि मंदिर के नजदीक रहने वाले एक श्रद्धालु ने इमारत की बाहरी दीवार पर काली स्याही में हिंदू विरोधी और भारत विरोधी नारे और चित्र देखे और स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article