दुनिया

'हम चीन के सामने घुटने नहीं टेकेंगे', मालदीव विवाद के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 06:53 AM IST

Bangladesh Foreign Minister : विदेश मंत्री डॉ.एके अब्दुल मेनन ने कहा है कि चीन एक मित्र देश है और उसके विकास में सहयोगी है लेकिन बांग्लादेश चीन के सामने घुटने नहीं टेकेगा। भारत के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी विकसित हुई है और हम इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

Image

बांग्लादेश में चौथी बार शेख हसीना पीएम बनी हैं।

Photo : ANI

Bangladesh Foreign Minister : बांग्लादेश में अवामी लीग फिर सत्ता में लौटी और शेख हसीना लगातार चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनी हैं। मालदीव और भारत के बीच जारी तनाव के बीच वहां के विदेश मंत्री डॉ.एके अब्दुल मेनन ने बड़ी बात कही है। उन्होने कहा है कि चीन एक मित्र देश है और उसके विकास में सहयोगी है लेकिन बांग्लादेश चीन के सामने घुटने नहीं टेकेगा। भारत के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी विकसित हुई है और हम इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

भारत के साथ रिश्ते बहुत मजबूत

'इंडिया टुडे' के साथ खास बातचीत में मेनन ने कहा कि भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते वास्तव में बहुत मजबूत हैं क्योंकि बांग्लादेश को अस्तित्व में लाने के लिए भारत ने सबसे बड़ी मदद क। आजादी के लिए हमारी तरह भारत ने भी अपना खून बहाया। भारत के साथ हमारी दोस्ती की ऐक ऐतिहासिक वजह है। यही नहीं पीएम शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दोनों देशों के संबंध एवं रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में इसे एक स्वर्ण अध्याय बताया है। हमने रणनीतिक भागीदारी विकसित की है। हम अपने पड़ोसी देश के साथ इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

हमारी कुल उधारी केवल 13.6 फीसदी

चीन के कर्ज के बारे में बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा, 'यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि हम पर भी चीन का कर्ज बढ़ता जा रहा है। एक देश तब दूसरे देश के कर्ज में फंस जाता है जब उसका विदेशी कर्जा 55 फीसदी से ज्यादा हो जाता है। हमारी कुल उधारी केवल 13.6 फीसदी है। भारत में इस कर्ज को लेकर डर है, लेकिन यह सही नहीं है। चीन एक दोस्त है और बांग्लादेश के विकास में सहयोगी है। हम किसी तरह का फंड एवं मदद लेने का चुनाव बहुत ही बुद्धिमता पूर्वक करते हैं। तो लोगों को यह सोचकर नहीं डरना चाहिए कि बांग्लादेश चीन के सामने घुटने टेक देगा।'

बांग्लादेश में लोकतंत्र मजबूत है

मेनन ने आगे कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहुत स्थिर एवं मजबूत है। हमने देखा है कि यहां हाल ही में 12 करोड़ लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। यह बहुत ही स्पर्धा वाला चुनाव रहा। ऐसे में बांग्लादेश में लोकतंत्र सही मायनों में काम कर रहा है। हमने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनाव कराया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article