दुनिया

आतिशबाजी, परेड और सुरों की महफिल... स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर जश्न में डूबा अमेरिका

America's 250th Birthday: अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर पूरे देश में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

Image

स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर जश्न में डूबा अमेरिका

Photo : AP

America's 250th Birthday: अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को पूरे देश में जश्न का माहौल है। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ ऐसे समय मना रहा है जब देश गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है और कई राज्यों में लाखों लोग भीषण गर्मी से प्रभावित हैं।

अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मौके पर वाशिंगटन के नेशनल मॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

राष्ट्रपति शुक्रवार को साउथ डकोटा के माउंट रशमोर गए थे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। शनिवार को शिकागो के नेवी पियर के ऊपर और न्यूयॉर्क शहर की स्काईलाइन के सामने आतिशबाजी किए जाने की योजना है। न्यूयॉर्क शहर में मध्यरात्रि को एक 'बॉल ड्रॉप' कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अमेरिका के पूर्वी तट के कई प्रांतों में भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को वॉशिंगटन स्थित 'ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर' अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोहों की कई तैयारियों को रद्द करना पड़ा। शहर में शनिवार को होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड को रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने शुक्रवार को माउंट रशमोर में अपने संबोधन में साम्यवाद को ''अमेरिकी स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा खतरा" बताया।

America 250th Birthday

स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर जश्न में डूबा अमेरिका

देशभर में हुए भव्य आयोजन

न्यूयॉर्क में स्वतंत्रता दिवस के स्वागत के लिए आधी रात को नए साल की तरह विशेष बॉल ड्रॉप कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास ऐतिहासिक जहाजों की परेड निकाली गई, जिसने 1976 में अमेरिका की 200वीं वर्षगांठ की यादें ताजा कर दीं।

शिकागो के नेवी पियर पर आतिशबाजी का आयोजन हुआ, जबकि लॉस एंजिलिस में मशहूर रैपर और अभिनेत्री क्वीन लतीफा की मेजबानी में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article