दुनिया

बेंगलुरु से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान में बीच हवा में आई तकनीकी खराबी; जेद्दा में आपात लैंडिंग

बेंगलुरु से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI133 को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते जेद्दा डायवर्ट किया गया। विमान सुरक्षित लैंड हुआ और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं, जबकि विमान की तकनीकी जांच जारी है।

Image

एअर इंडिया के विमान की आपातकालीन लैंडिग।

Photo : ANI

एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सोमवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते बीच रास्ते जेद्दा में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी। ये विमान बेंगलुरु से लंदन जा रहा था। एयरलाइन ने बताया कि जेद्दा में विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI133, जो बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) के लिए उड़ान भर चुकी थी,ने उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का संकेत दिया। जिसके चलते एहतियातन विमान को जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया। विमान ने भारतीय समयानुसार शाम 7:58 बजे जेद्दा हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

छह घंटे हवा में रहा विमान

प्रवक्ता ने बताया कि विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उसका विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी जोखिम से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि विमान उड़ान भरने के बाद करीब छह घंटे तक हवा में रहा,जिसके बाद यह एहतियातन जेद्दा की ओर मोड़ा गया। हालांकि विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।

यात्रियों के लिए किए जा रहे वैकल्पिक इंतजाम

एयर इंडिया ने कहा कि वह जेद्दा हवाई अड्डे के अधिकारियों और स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है ताकि यात्रियों और चालक दल को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यात्रियों के आगे के सफर की व्यवस्था के लिए भी वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

इससे पहले 20 मार्च को भी दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद गुरुवार शाम को परिचालन संबंधी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई थी। बोइंग 777-200 एलआर विमान करीब सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। उड़ानों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइरडार 24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विमान चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दिल्ली लौट आया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें