दुनिया

दिल्ली आने से पहले ही हांगकांग वापस भेज दिया गया Air India का विमान, टेक्निकल समस्या के बाद लिया गया फैसला

हांगकांग से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा।

Image

एयर इंडिया कीू फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटाया गया (प्रतीकात्मक फोटो-Air India)

हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बीच रास्ते से ही लौटा दिया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 हांगकांग से उड़ान से भर चुकी थी, रास्ते में थी. तब उसमें टेक्नीकल समस्या का संदेह हुआ, जिसके बाद बीच उड़ान में इसे वापस हांगकांग भेजने का फैसला किया गया।

बोइंग का ड्रीमलाइनर था यह विमान

हांगकांग से दिल्ली आ रहा यह विमान बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर था। विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया है, सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार.कॉम’ के अनुसार, यह उड़ान लगभग 3.5 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8.50 बजे था। एअर इंडिया ने कहा, ‘‘16 जून 2025 को हांगकांग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली उड़ान संख्या एआई315 तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद हांगकांग लौट गई। विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतरा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई गई है। हम इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’

कुछ दिन पहले एयर इंडिया का प्लेन हुआ था क्रैश

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बोइंग कंपनी का ही एक विमान, जिसे एयर इंडिया संचालित कर रही थी, उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रैश कर गया था। इसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!