दुनिया

Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान में विदेश मंत्रालय के बाहर आत्मघाती बम विस्फोट, 20 से ज्यादा की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 11:14 PM IST

Afghanistan Suicidal Bombing: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के विदेश मंत्रालय के बाहर आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है बताते हैं कि इस हादसे में 20 से ज्यादा की मौत की खबर है।

Image

काबुल में विदेश मंत्रालय के निकट हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई (फोटो साभार-Ahmad Mukhtar Majeedi@Majeediahmad)

Kabul Afghanistan blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के निकट हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तालिबान पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।यह इस साल काबुल में हुआ दूसरा प्रमुख हमला है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।दोपहर के समय हुए विस्फोट के बाद सायरन गूंजने लगे।

काबुल पुलिस के मुख्य प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। विस्फोट में 20 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। तालिबान सरकार के अधिकारियों से विस्फोट पर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उन्होंने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने विस्फोट की निंदा की। उन्होंने इसे 'आतंकवादी कृत्य, मानवता के खिलाफ अपराध और सभी मानवीय व इस्लामी मूल्यों के खिलाफ कृत्य' करार दिया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गौर हो कि अफगानिस्तान में पिछले कुछ महीनों में बम धमाके जैसी घटनाओं में लगातार बढोतरी देखने को मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!