दुनिया

कोल्टन खदान ढहने से कम से कम 200 लोगों की मौत, इस जगह हुआ माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा

Congo Hadsa: पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढह जाने से कम से कम 200 लोग मारे गए। रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है ।

Image

कोल्टन खदान ढहने से कम से कम 200 लोगों की मौत

Congo mine collapse: पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढह जाने से कम से कम 200 लोग मारे गए। विद्रोहियों की इकाई ने शनिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों की इकाई द्वारा नियुक्त उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने समाचार एजेंसी AP को बताया कि यह भूस्खलन बुधवार को रुबाया खदानों में हुआ जो विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ।

आंकड़ा 200 से भी पार

मुयिसा ने कहा, 'फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है।' उन्होंने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें रुबाया कस्बे के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को घायलों को एंबुलेंस से निकटतम शहर गोमा ले जाया जाएगा।

मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। बता दें कि रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है और दशकों से सरकारी बलों तथा रवांडा समर्थित एम23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त है।

गाजा में इजराइल के हमलों में 12 लोगों की मौत

गाजा में शनिवार तड़के इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई। अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अक्टूबर में संघर्ष रोकने के लिए हुए समझौते के बाद यह उन हमलों में से एक है, जिनमें सबसे अधिक मौतें हुई हैं। नासिर और शिफा अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में गाजा सिटी के एक अपार्टमेंट और खान यूनिस में एक शिविर को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमलों में मारे गए लोगों में दो अलग-अलग परिवारों की दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। इजराइल की सेना की ओर से इन हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article