भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाने वाली खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यहां कराची के सोल्जर बाजार में स्थित हिंदू मंदिर-मारी माता को शॉपिंग मॉल बनाने के लिए तोड़ दिया गया है, इस काम को एक अज्ञात बिल्डर ने अंजाम दिया है, इस घटना के बाद से वहां का हिंदू समुदाय दहशत है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि मंदिर की जमीन को एक शॉपिंग मॉल बनाने वाले बिल्डर को बेच दी गई है जिसके बाद मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया और ये काम पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया है।
पिछले साल मारी माता मंदिर में हिंदी देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गईं थीं
मारी माता मंदिर मुखी चोहितराम रोड पर स्थित है, जो सोल्जर बाजार पुलिस स्टेशन के काफी पास है, गौर हो कि पिछले साल जून में मारी माता मंदिर में हिंदी देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गईं थीं।
मंदिर प्रबंधन पिछले कुछ समय से परिसर खाली करने के दबाव में था
यह मंदिर करीब 400 से 500 वर्ग गज में फैला हुआ है, इस मंदिर के पुजारी के मुताबिक को बताया कि ये बहुत पुराना मंदिर था। बताते हैं कि मंदिर प्रबंधन पिछले कुछ समय से परिसर खाली करने के दबाव में था, क्योंकि ये जमीन फर्जी कागजों के आधार पर एक बिल्डर को बेच दी गई थी जो भूखंड पर एक शॉपिंग मॉल बनाना चाहता था।
