Old Name of Taj Mahal: उत्तर प्रदेश के आगरा में बना ताजमहल इस धरती की सबसे खूबसूरत इमारत मानी जाती है। ताजमहल को साल 1631 में मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। उन्होंने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में इस खूबसूरत इमारत का निर्माण करवाया था। इस खूबसूरत इमारत के अंदर मुमताज महल और शाहजहां दोनों का मकबरा बना हुआ है। क्या आपको पता है कि ताजमहल का पुराना नाम क्या है?
ताजमहल का पुराना नाम जान उड़ेंगे होश
ताजमहल का पुराना नाम जानकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। आपको शायद ही ताजमहल का पुराना नाम पता होगा। यहां तक कि कई लोगों ने इसका पुराना नाम सुना भी नहीं होगा। कई लोगों ने यह भी नहीं सोचा होगा कि इसका पुराना नाम भी कुछ रहा होगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि ताजमहल का पुराना नाम क्या है? बता दें कि ताजमहल का पुराना नाम 'रौजा-ए-मुनव्वरा' है। रौजा-ए-मुनव्वरा का फारसी में अर्थ 'रोशनीदार मकबरा' होता है। इसका मतलब 'प्रकाशमान मकबरा' भी होता है।
क्यों इसके ऊपर से नहीं उड़ सकता प्लेन
आपको शायद ही पता होगा कि ताजमहल के ऊपर से कोई प्लेन नहीं उड़ सकता है। दरअसल, सुरक्षा और ऐतिहासिक संरक्षण के लिए यह 'नो-फ्लाई जोन' घोषित है। दरअसल, विमानों के कंपन, प्रदूषण और किसी दुर्घटना से दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत को बचाने के लिए इसे नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह इमारत विश्व धरोहर स्मारक (UNESCO World Heritage site) में भी शामिल है। इस कारण साल 2006 में इसे नो फ्लाई जोन में शामिल किया गया है। इसके 7 किमी के दायरे तक कोई प्लेन नहीं उड़ सकता है।
